मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन दोनों को अभी तक National Awards नहीं मिला था। पहली बार रानी मुखर्जी को 30 साल बाद तो शाहरुख खान को 35 साल बाद नेशनल अवार्ड मिला। रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए उन्हें कई अवार्ड्स मिल चुके हैं लेकिन उन्हें नेशनल अवार्ड के लिए 30 साल तक इंतजार करना पड़ा।रानी ने खुद को लकी बताया और अपने फैंस को धन्यवाद कहा है।
नेशनल अवॉर्ड मिलने पर जताई खुशी
‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’में अपनी परफॉर्मेंस के लिए नेशनल अवार्ड पाकर मैं बहुत खुश हूं, यह मेरे 30 साल के करियर का पहला राष्ट्रीय पुरस्कार है। एक एक्टर के रूप में, मैं भाग्यशाली रही हूं कि मेरे करियर में बेहतरीन फिल्में शामिल हैं और मुझे उनके लिए बहुत प्यार मिला है। मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में मेरे काम को सम्मानित करने के लिए मैं सबका धन्यवाद करती हूं। मैं इस पल को फिल्म की पूरी टीम मेरे निर्माता निखिल आडवाणी, मोनिशा और मधु, मेरी निर्देशक आशिमा छिब्बर और सभी लगों के साथ शेयर करना चाहती हूं।
पूरी दुनिया फैन है शाखरुख की
शाहरुख़ खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक मेगा ब्लॉकबस्टर दी हैं। ‘किंग खान’ और ‘बादशाह ऑफ बॉलीवुड’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान की पूरी दुनिया में फैन है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े सम्मान और अवॉर्ड जीतने वाले शाहरुख़ खान को अब जवान के लिए अपना पहला National Awards मिला है। यह वाकई किंग ऑफ हार्ट्स शाहरुख़ खान के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत का पल है। पिछले 35 सालों से वह अपने करिश्मे, चतुराई और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं, और अब इस नेशनल अवॉर्ड के वह पूरी तरह से हकदार हैं। दुनियाभर से जो प्यार उन्हें मिलता है, वह साबित करता है कि वह भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। इससे पहले भी उन्हें दुनिया के कई बड़े और खास अवॉर्ड मिले हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है, और फ्रांस सरकार ने उन्हें ऑर्डर दे आर्ट्स एट लेटर्स और लीजन ऑफ ऑनर जैसे बड़े सम्मान दिए हैं।
विक्रांत मैसी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्हें जितना भी चैलेंजिंग रोल दे दो, वह उसमें इस कदर रम जाते हैं कि मानों उनके अलावा उस किरदार के लिए कोई फिट ही नहीं हो। हाल ही में विक्रांत को उनकी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ’12th फेल’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खास बात ये है कि शाह रुख खान को जहां बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, तो वहीं दूसरी तरफ विक्रांत मैसी के पास दो नेशनल अवॉर्ड्स आए।
PM Modi आज काशी के 51वें दौरे पर करेंगे 52 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
