ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर शहर में मंगलवार देर रात एक दिल दहलाने वाले हादसे में चार कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि कई कई हालत गंभीर है। इस हादसे से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन नाराज कांवड़ियों को मनाने में जुटा हुआ है। पुलिस ने किसी तरह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ घायलों को इलाज के लिए भिजवाया। यह हादसा मंगलवार रात 1बजे हुआ। कांवड़ियों का जत्था शीतला माता मंदिर के पास हाईवे किनारे से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और कांवड़ियों को रौंदते हुए हाईवे से नीचे झाड़ियों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही कई कांवड़िए दूर जाकर गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया।वहीं हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।लोग भागते पराते घटनास्थल की ओर दौड़े।
एक ही गांव के सभी मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले सभी कांवड़िए ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र की सिमरिया पंचायत के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान पूरन बंजारा निवासी सीडना का चक सिमरिया, रमेश बंजारा, दिनेश बंजारा (दोनों निवासी सिमरिया) और धर्मेंद्र उर्फ छोटू निवासी घाटीगांव के रूप में हुई है। हादसे में कई अन्य कांवड़िए घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ग्वालियर के जेएएच ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घाटीगांव के सिमरिया पंचायत से एक ही समाज के लोग दो दिन पहले कांवड़ यात्रा पर निकले थे। ये सभी भदावना से गंगाजल भरकर घाटीगांव लौट रहे थे। बुधवार को गंगाजल से महादेव का अभिषेक किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही ये हादसा हो गया।
कार सवारों की बची जान
शुरुआती जांच में पता चला कार का टायर अचानक फट गया था, जिससे ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और गाड़ी बेकाबू होकर कांवड़ियों को कुचलते हुए पलट गई। हालांकि कार में एयरबैग खुलने की वजह से उसमें सवार लोगों की जान बच गई। वे भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। जैसे ही हादसे की सूचना आसपास के गांवों में फैली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल शहर के कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के वक्त कार में कौन-कौन सवार था और कहां से आ रही थी।
पुलिस के डंडे से बचने चार बच्चों का पिता युवती से निकाह को हुआ राजी
