पुलिस के डंडे से बचने चार बच्चों का पिता युवती से निकाह को हुआ राजी

To avoid police action, a father of four children agreed to marry a girl

ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुए निकाह के बाद दोनों पति -पत्नी हो गए ।

बरेली। यूपी के बरेली जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां एक चार बच्चों के पिता ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक शोषण किया, जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई तो जेल जाने के डर से वह निकाह को राजी हो गया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र का एक गांव निवासी व्यक्ति कारचोबी का कार्य कराता था, उसने थाना जहानाबाद क्षेत्र की एक युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और निकाह करने का वादा करके दो साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा । जब युवती ने उस पर निकाह करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा , जिस पर युवती मा और भाई के साथ प्रेमी के घर पहुंची और निकाह की जिद करने लगी। ग्रामीणों के समझाने के बाद भी वह निकाह करने को राजी नही हुआ । जिस पर युवती ने दो दिन पहले उसके विरुद्ध थाना जहानाबाद में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई । जिसकी भनक लगते ही वह निकाह को राजी हो गया और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुए निकाह के बाद दोनों पति -पत्नी हो गए ।

एक सप्ताह पहले बेटे को भी करनी पड़ी थी शादी

बता दे एक एक सप्ताह पहले उसके बेटे को भी पंचायत के दबाव में शादी करनी पड़ी थी। दरअसल आरोपी को गांव वालों ने एक किशोरी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था ।सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए गांव में हुई पंचायत में दोनों के निकाह का फैसला सुनाया गया, जिस पर वह राजी हो गया था।
इसे भी पढ़ेंं ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother