आगरा : पिता से दुश्मनी निकालने आठ साल के बेटे का अपरण कर की हत्या, मांगी 80 लाख की फिरौती

Agra: To take revenge from father, 8 year old son kidnapped and killed, 80 lakh ransom demanded

रास्ते में रोने पर दोनों ने गला दबाकर मार डाला। बाद में परिवार से 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

आगरा। यूपी के आगरा जिले से पैसे के लिए आठ साल के अभय के अपहरण करने के आरोप में पकड़े गए दोनों आरोपी पुलिस को पूरी वारादात के बारे में बता रहे है। पुलिस के अनुसार अभय की हत्या पड़ोसी ने दुकानदार के साथ मिलकर की थी। दोनों स्कूटी से उसे मनिया लेकर जा रहे थे। रास्ते में रोने पर दोनों ने गला दबाकर मार डाला। बाद में परिवार से 80 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

थाना फतेहाबाद के विजय नगर कॉलोनी निवासी विजय प्रकाश उर्फ बीपी वाहन चालक हैं। 30 अप्रैल को घर के बाहर खेलते समय उनका बेटे अभय उर्फ बिट्टू (8) का लापता हो गया था, बाद में पता चला कुछ लोग फिरौती के लिए अपहरण किए है। पुलिस ने वारदात के 80 दिन बाद उसका शव राजस्थान के मनिया के गांव से बरामद किया। इस वारदात में विजय नगर कॉलोनी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले कृष्णा उर्फ भजन लाल निवासी गढ़ी साबराय, फतेहाबाद को प्रतापपुरा पुलिया के पास से पकड़ा। उसकी निशानदेही पर 80 दिन बाद छात्र का शव मनिया, राजस्थान से बरामद किया गया। रविवार को छात्र के घर के सामने रहने वाले आरोपी राहुल को भी गिरफ्तार किया।

कर्ज में था आरोपी राहुल

पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कुछ दिन पहले अभय के ताऊ राजेश और पिता विजय प्रकाश से झगड़ा हो गया था। तभी से वह अभय के पिता से रंजिश रखता था। 30 अप्रैल को कॉलोनी में शादी थी। उसी समय अपने साथी राहुल के साथ मिलकर अभय को पिता के पास ले जाने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था। उसके चिल्लाने पर गला घोंटकर मार डाला। आरोपी कृष्णा पर कॉलोनी के कई लोगों का पैसा बकाया था। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर रकम वसूली थी। लोग तगादा कर रहे थे, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपहरण की योजना बनाई। राहुल पड़ोसी है और वेल्डिंग का काम करता है।

दो माह पहले र​ची थी साजिश

घटना से 15 दिन पहले से ही कृष्णा ने अभय से दोस्ती बढ़ानी शुरू कर दी थी। रोजाना टॉफी देकर उसे बहलाता था ताकि वह आसानी से स्कूटी पर चले। अपहरण की दो माह पहले साजिश रची थी मृतक के तहेरे भाई विनीत ने बताया कि वह अक्सर कृष्णा की दुकान पर बैठता था। तभी बातचीत में कृष्णा कहता था कि एक दिन बड़ा करूंगा सब याद करेंगे, हमें नहीं पता था कि वह हमारे साथ ही ऐसा करेगा। मृतक के बाबा जगदीश ने घटना से 6 माह पूर्व 35 लाख रुपये की जमीन बेची थी। इसकी आरोपियों को जानकारी थी कि परिवार के पास रुपये हैं। इसलिए आरोपी फिरौती वसूलने के लिए पत्र भेजते थे।

बिहार में बड़ी कार्रवाई: JDU leaderगिरफ्तार, घर से 1500 सिम कार्ड, कई लैपटॉप बरामद, खाते में मिले सात करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother