सहेली के पति को दिल दे बैठी महिला, दो माह शोषण के बाद उसने किया उसका यह हाल

A woman fell in love with her friend's husband, after exploiting him for two months, he did this to her

दोस्ती के बाद आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया

मोदीनगर। सहेली के पति से मिलने उसकी फैक्ट्री पर गई तो उससे दोस्ती हो गई, दोस्ती परवान चढ़ी तो उससे मिलने जुलने लगी, इसके बाद उसने शादी का लॉलीपॉप दिया तो वह उसकी बातों में आ गई और सहेली का घर टूटने का ख्याल न करते हुए अपना घर बसाने की सोचने लगी। इसी सपने में आरोपी ने उसका दो महीने तक जमकर शोषण किया, इसके बाद महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने के उददेश्य से छत से फेंकने की कोशिश की। इसके बाद किसी तरह महिला ने जान बचाकर वहां से भागी और पु​लिस को तहरीर देकर आरोपी के ​खिलाफ तहरीर दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सहेली के पति ने प्रेम जाल में फंसाया

मोदी नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी सहेली के पति की नमकीन की फैक्टरी है। वह फैक्टरी पर गई तो उससे दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद आरोपी ने महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया और अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, इसके बाद उसे बागपत में कमरा दिला कर दो माह तक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने महिला को पीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी। आरोपी ने महिला को धमकाया कि वह एक हिन्दू संगठन का नेता है और पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड Chhangur Baba ने सरकारी भूमि​ पर बनाया बंगला, ध्वस्तीकरण का नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother