आगरा में यमुना में नहाने गईं छह लड़कियों की डूबने से माैत,गांव में मचा हड़कंप

Six girls who went to take bath in Yamuna in Agra died by drowning, panic in the village

अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने मुस्कान और दिव्या गईं। वह भी गहरी पानी में चली गईं।

आगरा। आगरा में मंगवार को एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, यहां गर्मी से राहत पाने के लिए यमुना में नहाने गई छह लड़कियों की नदी में डूबने से मौत हो गई, इसकी जानकारी लगते हुए उनके घरों में हड़कप मच गया।
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में नगला नाथू के पास मंगलवार की सुबह यमुना में नहाने पहुंचीं छह लड़कियां नदी में डूब गई। इनमें से चार की माैत हो गई। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी माैके पर पहुंच गए। राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। दो बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया।

एक को बचाने में सब डूबते गए

घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे की है। 18 वर्षीय मुस्कान अपनी छोटी बहन संध्या, दिव्या, चचेरी बहन नैना, मौसी की बहन सोनम, सुहानी ओर चचेरे भाई दीपेश के साथ यमुना में नहाने आई थी। सभी बहन-भाई नदी में नहा रहे थे। अचानक संध्या गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने मुस्कान और दिव्या गईं। वह भी गहरी पानी में चली गईं।

मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस

जानकारी होने पर लाेगों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को गहरे पानी से बाहर निकाला। युवती सहित 4 की माैत हो गई। दो को बचा लिया गया, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। यहां इलाज के दाैरान दोनों ने दम तोड़ दिया। गांव का रास्ता ठीक न होने के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिस कारण गांव के ही लोगों को अपने निजी वाहन बाइक से बच्चियों को अस्पताल ले जाना पड़ा। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया 6 बच्चियों डूबी थीं। दो को बचा लिया गया था। बाद में अस्पताल में इलाज के दाैरान उनकी भी माैत हो गई। कच्चा रास्ता होने के कारण राहत और बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother