राहत भरी खबर: लखनऊ से मुंबई के बीच चलेगी पहली sleeper Vande Bharat, 10 घंटे में सफर होगा पूरा

Relief news: The first sleeper Vande Bharat will run between Lucknow and Mumbai, the journey will be completed in 10 hours

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच शुरू की गई थी।

नई दिल्ली। प्रदेश की राजनधानी लखनऊ से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे जल्द ही बड़ी खुश खबरी ला रहा है। रेलवे ने लखनऊ से मुंबई के बीच पहली sleeper Vande Bharat चलाने की तैयारी कर चुका है। यह ट्रेन 15—16 घंटे की जगह 10 घंटे में सफर पूरा कराएगी। ट्रेन का रूट तय करने के बाद समय सारिणाी जारी करने की कवायद जारी है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसर ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल जल्द जारी हो सकता है।इससे पहले देश की पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच शुरू की गई थी।

 

दिल्ली कोचिंग यार्ड में नई स्लीपर वंदे भारत का पूरा रैक पहुंच गया है। इसके बाद रेलवे इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की योजना बना रहा है। लखनऊ से मुंबई रूट पर यात्री सबसे अधिक हैं। इसी कारण रेलवे इसी रूट पर स्लीपर वंदे भारत चलने के पूरे आसार हैं। रेलवे ने ट्रेन के रूट का सर्वे भी पूरा कर लिया है। तेजस की तरह यह ट्रेन भी हफ्ते में चार दिन चलाने की तैयारी है। इसके लिए रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद ही ट्रेन का रूट और शेड्यूल जारी किया जाएगा। जुलाई से ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है।

रेलवे बोर्ड से अनुमति का इंतजार

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि छह महीने से इस रूट का सर्वे चल रहा था। पहले कानपुर, मथुरा, आगरा के रास्ते मुंबई जाने का प्रस्ताव था। फिर बरेली से आंवला, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन होते हुए आगरा और फिर मुंबई तक का रूट देखा गया। आखिर में बरेली जंक्शन होकर मुंबई जाने का रूट तय किया गया। अब यह ट्रेन लखनऊ से हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली जंक्शन, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, निजामुद्दीन, आगरा होते हुए मुंबई जाएगी। इस रूट से उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के कई जिलों से मुंबई की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।

20 कोच की होगी ट्रेन

इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें एसी फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड के अलावा दो एसएलआर कोच भी होंगे। ट्रेन की क्षमता लगभग 1200 यात्रियों की होगी। ट्रेन की समय सारणी तय करने का काम अंतिम चरण में है और जुलाई से ट्रेन को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलेगी। बता दे वाराणसी से देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू हुई थी। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलती है और इसकी रफ्तार व सुविधाओं के कारण यात्रियों में काफी लोकप्रिय है। अब वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जिससे रोजाना हजारों यात्री लाभान्वित हो रहे हैं।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर अनुभव

अभी मुंबई के लिए फिलहाल बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें चल रही हैं। इनमें हमेशा सीटों की कमी रहती है। नई स्लीपर वंदे भारत के शुरू होने से यह दिक्कत काफी हद तक दूर होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज चलेगी और यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी।

बरेली: मंदिर में चोरी करने से पहले चोर ने हाथ जोरकर मांगी माफी, जानिए क्या थी उसकी मजबूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother