आंध्रप्रदेश में Chandanotsavam के दौरान 20 फीट लंबी दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, कई घायल

Seven people died and many were injured when a 20 feet long wall collapsed during Chandanotsavam in Andhra Pradesh

एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया रात करीब 2:30 बजे यह घटना हुई।

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में Chandanotsavam के दौरान भीषण हादसा हो गया। यहां दीवार का 20 फीट हिस्सा गिरने से सात लोगों की दबकर मौत हो गई, कई लोग घायल भी हो गए। बचाव दल लोगों को मलबे से निकालने में जुटा है।

एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया रात करीब 2:30 बजे यह घटना हुई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। एसडीआरएफ के जवान ने बताया कि जैसे ही हमें घटना की सूचना मिली हम लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

वहीं, हादसे के बारे में भाजपा के पूर्व एमएलसी माधव ने भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जो अक्षय तृतीया के अवसर पर घटी है। यह रात में 2.30 बजे हुई। सरकार घटना की जांच करेगी और पीड़ितों को मुआवजा देगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother