शिमला से महाकुंभ जा रही बस क्रेन से टकराई, 25 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार

Bus going from Shimla to Mahakumbh collides with crane, 25 devotees injured, screams

दुर्घटनाग्रस्त बस व हाइड्रा को क्रेन की मदद से किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।

कौशांबी। शिमला से प्रयागराज जा रही बस बेकाबू होकर आगे चल रही क्रेन से टकरा गई, हादसे के बचाने के लिए चीख—पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थनीय लोगों ने घायलों को निकालकर इलाज के लिए भि​जवाया। यह हादसा कौशाम्बी-फतेहपुर बार्डर पर कनवार के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम हुआ। हादसे में 25 श्रद्धालु जख्मी हो गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम मधुसूदन हुल्गी,एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल किया।

10 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया

हिमाचल प्रदेश के सलोन जनपद के अर्की थाना के स्लैट गांव से एक मिनी बस बुक कर 32 श्रद्धालु महाकुंभ मौनी अमावस्या पर पुण्य की डुबकी लगाने निकले थे। सोमवार शाम सात बजे सैनी कोतवाली के कनवार सीमा के पास नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे हाइड्रा के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान मिनी बस का ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस हाइड्रा से जाकर भिड़ गई। छह एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया। हादसे में 25 श्रद्धालु जख्मी हुए हैं। इनमें से 10 को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। एक महिला श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त बस व हाइड्रा को क्रेन की मदद से किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।

हादसे में ये हुए घायल

बविता पत्नी सुरेंद्र(45), नीला देवी पत्नी विंध्यसागर (60), चंद्रकला पत्नी बाबूराम शास्त्री (60), पार्वती पत्नी नंदलाल (62), सीता देवी पत्नी तेजराम (55), कविता पत्नी मनोहर शर्मा (47), विमला देवी पत्नी सालिगराम (58), दयापति पत्नी देवीचंद्र (54), ममता पुत्री देवीचंद्र (30), आषवी पुत्री अंकितराज (25), बाबूराम पुत्र दयाराम (65), मीना शर्मा पत्नी महेंद्र शर्मा (48), महेंद्र शर्मा पुत्र लेखराज (50), रूपराम पुत्र राज कुमार(40) , लेखराज पुत्र दिलकराम (51), बब्लू पुत्र दिलेर राम (39), लीला देवी पत्नी विद्यासागर (60), ममता शर्मा पत्नी नरेश कुमार (50), नर देवी शर्मा पत्नी गुच्ची राम (45), गोदावरी देवी पत्नी किशन लाल (70), धनपति देवी पत्नी देवी लाल (65), पविता देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार (20), तुलसीराम पुत्र कुंतराम (75), रुपराम पुत्र राजकुमार (40)।

 

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.