अमानवीय घटना : बहराइच में नायब तहसीलदार की गाड़ी ने युवक को कुचला, 30 किमी तक घसीटा…रास्ते भर बिखरे लाश के टुकड़े

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां नायब तहसीलदार नानपारा की गाड़ी ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक रुकने की बयाज कार को और तेज भगा दिया। करीब 30 किमी तक शव को घसीट कर ले गया। उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। जिसने भी लाश देखी उसके रोगंटे खड़े हो गए। लाश के इतने टुकड़े हो गए की उसे पहचानना मुश्किल हो रहा था। घटना के समय नायब तहसीलदार के गाड़ी में सवार होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

लखीमपुर खीरी से लौट रहा था

हादसा रामगांव थाना क्षेत्र में चौपाल सागर के पास बहराइच-नानपारा मार्ग पर हुआ। मूल रूप से पयागपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार हालदार (35) अपनी भांजी प्रियंका को छोड़ने उसके घर लखीमपुर खीरी के गोला गए थे। वहां से वह बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में चौपाल सागर के पास नायब तहसीलदार के वाहन ने टक्कर मार मार दी। हादसे के बाद नरेंद्र वाहन में फंस गए।

 वाहन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज भगाने लगा। नरेंद्र वाहन में फंसे रहे। वाहन चालक वहां से नानपारा तक यानी लगभग 30 किमी तक घसीटता चला गया। इससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। दर्दनाक मौत हो गई। वाहन रुकने के बाद नानपारा तहसील परिसर में मृतक का क्षत विक्षत शव गिरा। इसके बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली नानपारा की पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना पर मृतक नरेंद्र के पिता राधेश्याम, पत्नी शोभरानी रोते बिलखते नानपारा तहसील पहुंची। परिजनों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। मृतक के पिता ने बताया राधेश्याम ने बताया कि बेटे के शव के चीथड़े उड़ गए है। पहचानना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि इतने वीभत्स हादसे के आरोपियों पर शख्त कार्यवाही करनी चाहिए। वही पत्नी शोभरानी ने बताया कि एक 12 साल का बेटा, एक आठ साल का बेटा और एक बेटी है। उनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

नायब तहसीलदार के बैठे होने की चर्चा तेज

रामगांव थाना क्षेत्र के चौपाल सागर के पास हुए इस हादसे के बाद से चर्चाएं तेज है। सूत्रों के अनुसार नायब तहसीलदार हादसे के समय गाड़ी में बैठे थे। बावजूद इसके उन्होंने भी हादसे के बाद चालक को वाहन रोकने के बारे में नहीं कहा। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार के वाहन से हादसा हुआ है। उस समय मैं पेट्रोलिंग पर था। हादसे के वक्त नायब तहसीलदार वाहन में बैठे थे कि नहीं, इसकी पुष्टि नहीं है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि हादसा वीभत्स था और शव को नायब तहसीलदार के वाहन द्वारा लगभग 30 किमी तक घसीटा गया। मृतक के आने के समय और नायब तहसीलदार के निकलने के समय का मिलान सीसीटीवी के आधार पर किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother