शाहजहांपुर में पति की मारपीट से तंग आकर महिला ने सीने पर चढ़ ईंट मार- मारकर मार ही डाला

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक महिला ने पति से मारपीट से तंग आकर उसे गुरुवार को पीट- पीटकर मार डाला। ऐसा भी नहीं कि उसने बंद कमरे में हत्या की हो,बल्कि पूरे मोहल्ले के सामने उसकी जान ली। यहां तक पुलिस के सामने कहा कि भैया इसे अब जलवा देना बहुत परेशान करता था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला के सिर खून सवार हो गया था, उसने उसकी खोपड़ी को ईंट मारकर दो टुकड़ों में बांट दी, इसके बाद उसमें हाथ डालकरअंदर से नसें आदि निकालकर फेंकती रही। वीभत्स घटना को देखकर लोग कांप गए। उसके पास जाने की हिम्मत भी नहीं जुटा सके।

रोज होता था विवाद

पड़ोसियों ने बताया कि दंपती में आय दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। गुरुवार को दोपहर 2 बजे सत्यपाल समोसे लेकर घर लौटा। अंदर जाते ही पत्नी से कुछ विवाद हो गया, देखते ही देखते झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। गायत्री ने पहले सत्यपाल ने उसे डंडा मार दिया। इसके बाद गायत्री आग बबूला हो गई उसने अलमारी में रखे हंसिया को उठाया और मारने के लिए झपट पड़ी। डरकर सत्यपाल बाहर की ओर भागने लगा, गैलरी में पत्नी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। छीना-झपटी में उसके हाथ से हंसिया छिटक गया। इस दौरान वहां पड़ोसियों की भीड़ लग गई। तभी गायत्री ने सत्यपाल के सीने बैठकर वहीं पड़ी ईंट से सिर पर वार कर शुरू कर दिया। इतने ईंट मारी की उसकी खोपड़ी दो भागों में बंट गई, उसने उसकी नसों की खींचकर निकाल फेंका।

थाना प्रभारी भीड़ देखकर रूके

इसी दौरान सेहरामऊ दक्षिणी थाने के प्रभारी रोहित सिंह भीड़ देखकर अपनी गाड़ी को रुकवा लिया। वीभत्स घटना को देखकर वह भी सन्न रह गए। वह महिला के पास गए। उसे रोकने के लिए भीड़ में खड़ी महिलाओं को बुलाया, पर कोई आने को तैयार नहीं हुई। गायत्री को बमुश्किल खुद ही हटाया। वह बोली कि मार दिया, बहुत तंग करता था।पति की फटी खोपड़ी में हाथ डाले गायत्री थाना प्रभारी रोहित सिंह को देखकर बोली, भैया… इसे जलवा देना, ठीक है। इसके बाद मुझे भी जलवा देना। रोहित ने तुरंत ही अधिकारियों को सूचना देने के बाद रोजा इंस्पेक्टर राजीव वर्मा को फोन किया। रोजा पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस की गिरफ्त में उसके चेहरे पर पछतावे के कोई भाव नहीं थे।

मुर्गा खाने के लिए मांग रहा था रुपये

गायत्री ने पुलिस को बताया कि उसका पति सत्यपाल शराब पीकर रोज उसे मारता-पीटता था। कमरे में बंद कर देता था। कभी रुपये भी नहीं देता था। इससे वह बहुत परेशान थी। लगातार मारपीट किए जाने से वह अवसाद में आ गई थी। आज भी मुर्गा खाने के लिए 300 रुपये मांग रहा था। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने कहा तो वह नहीं माना। रुपये मांगते हुए पीटने लगा। इसी वजह से उसने हत्या कर दी। पुलिस ने पूछा कि मारने के बाद उसे नोचते क्यों रही तो उसने कहा कि उसके अंदर इतना गुस्सा भर गया था कि उसने ऐसा कृत्य किया।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां