महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने ‘देश का ट्रैक्टर’ लॉन्च कर भारतीय किसानों को दिया तोहफा

बिजनेस डेस्क। देश के नंबर वन ट्रैक्टर ब्रांड और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) में कृषि उपकरण क्षेत्र की इकाई महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने आज एक विशेष कैम्पेन ‘देश का ट्रैक्टर – मिट्टी से जुड़ा, जुनून से सजा’ लॉन्च किया। यह कैम्पेन महिंद्रा ट्रैक्टर के 60 साल पूरे होने और 1963 से अब तक 40 लाख ट्रैक्टर यूनिट की बिक्री का जश्न मनाते हुए लॉन्च किया गया है। यह कैम्पेन भारतीय कृषक समुदाय के सम्मान में एक अनूठी पहल है। देश के परिश्रमी कृषक समुदाय के योगदान को याद करते हुए महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने एक आदमकद ट्रैक्टर-थीम वाली मूर्ति प्रदर्शित की, जो कृषक समुदाय की दृढ़ता की भावना को दर्शाती है।

युवो टेक प्लस

यह मूर्ति महिंद्रा के प्रसिद्ध ‘युवो टेक प्लस’ ट्रैक्टर के डिजाइन से प्रेरित है। अभिनव और कल्पनाशील, यह मूर्ति भारतीय खेती की विविधता को दर्शाती है और देश भर के 4000 से अधिक खेतों से एकत्रित विभिन्न मिट्टियों के मिश्रण से तैयार की गई है, जो महिंद्रा और भारतीय किसानों के बीच मौजूद मजबूत बंधन को दर्शाती है।‘मिट्टी से जुड़ा जुनून से सजा’ कैम्पेन का सार, महिंद्रा ट्रैक्टर्स की भावना को दर्शाता है जो जमीन से जुड़े कृषि समाधान तैयार करता है। ये ऐसे सॉल्यूशंस हैं, जिनकी सहायता से सभीप्रकार के इलाकों में कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से काम किया जा सकता है।

यह पिछले 60 वर्षों और उससे भी अधिक समय से भारत और दुनिया भर में खेती को बदलने और जीवन को समृद्ध बनाने के महिंद्रा के ‘जुनून’ का प्रतीक है।कंपनी के नागपुर विनिर्माण सुविधा में आयोजित एक समारोह में आज महिंद्रा एंड महिंद्रालिमिटेड के फार्म डिवीजन के सीईओ श्री विक्रम वाघ की उपस्थिति में मूर्ति का अनावरण किया गया।

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours