लखनऊ: 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का शुभांरभ 18 नवंबर से, भव्य कलश यात्रा 17 को

लखनऊ। 108 फीट ऊंची धर्मध्वजा की ख्याति प्राप्त राजधानी के आईआईएम रोड के सरौरा गांव स्थित बड़ी भुइयन माता मंदिर एक बार फिर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने को तैयार है। अवसर है यहां 11वें 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ के भव्य आयोजन का। 11 दिवसीय यह भव्य धार्मिक अनुष्ठान माता सेवक तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि के सानिध्य में सकुशल आचार्यो के नेतृत्व में संपन्न होगा।

तपस्वी नागा साधु आनंद गिरि ने बताया कि बड़ी भुइयन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। यहां वर्ष भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं, जिनमें हनुमत महायज्ञ, शतचण्डी महायज्ञ, सुमेरू रूद्रमहायज्ञ आदि शामिल हैं। इसी क्रम में 11वें 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ का आयोजन 17 नवंबर से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन धार्मिक अनुष्ठानों का प्रमुख उद्देश्य लोगों में सद्बुद्धि, सद्व्यवहार व धर्म का विकास करना है। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां 17 नवंबर, 2023 से 11वां 109 कुण्डीय सुमेरू रूद्रमहायज्ञ आरंभ हो रहा है।

भव्य कलश यात्रा में भारी संख्या में जुटेंगे श्रद्धालु

आयोजन के पहले दिन भव्य कलश यात्रा के बाद अग्नि स्थापन के साथ यज्ञ का शुभांरभ होगा। वहीं 26 नवंबर, 2023 को पूर्णाहुति के बाद अगले दिन यह भव्य भंडारा व वार्षिक मेले के आयोजन के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो जाएगा। यहां पूरे आयोजन के दौरान रामलीला व कथा का भी आयोजन किया जाएगा।

वहीं आयोजन को लेकर आनंद गिरि ने बताया कि 17 नवंबर,2023 भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। अगले दिन अग्नि स्थापना के साथ यज्ञ शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में यहां 19 नंवबर से शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिदिन रामलीला व कथा का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 नवंबर को पूर्णाहुति व 27 नवंबर को भव्य भंडारे व वार्षिक मेले के आयोजन के साथ ही यह 11 दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर