सीतापुर। Three Deaths यूपी के सीतापुर में रविवार रात एक बेकाबू कार तालाब में गिर गई, इस हादसे में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई। दरअसल सभी लोग बहराइच में रहे एक युवक के घायल होने के बाद उसे लेने के लिए घर से निकले थे। सोमवार देर तक नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की शुरू की तो उन्हें इस हादसे की जानकारी हुई। तीनों लोग सिधौली से बहराइच जाने को निकले थे। रास्ते में कमलापुर के पंचपीर गांव स्थित तालाब के पास हादसा हो गया।
सूचना पहुंची पुलिस ने क्रेन के माध्यम से तालाब से क्रेन को निकलवाई तीनों के शव कार से बरामद हुए। आशंका जताई जा रही है कि तालाब में डूबने से कार बंद हो गई हो गई होगी। इसलिए सभी बाहर नहीं निकल पाए, सभी की तड़प—तड़प कर मौत हो गई। मृतकों की पहचान राकेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह और सतीश निर्मल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि तीनों रविवार देर शाम कार से निकले थे। राकेश चौरसिया दुर्घटना में घायल अपने बेटे को लेने चहलारी पुल, बहराइच जा रहे थे।हां न पहुंचने पर परिजनों ने तीनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई। तीनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
