HP OmniPad 12 भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध, लैपटॉप और टैबलेट का मिलेगा अनुभव

HP OmniPad 12 available for sale in India; offers the experience of both a laptop and a tablet.

छात्रों के लिए यह डिवाइस ऑनलाइन पढ़ाई, नोट्स बनाने, असाइनमेंट तैयार करने, पढ़ने और कंटेंट देखने में मददगार है।

• छात्रों, पहली बार डिजिटल डिवाइस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया।
• डिटैचेबल (अलग की जा सकने वाली) कीबोर्ड के साथ आता है।
• क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस।

बिजनेस डेस्क,  नई दिल्ली: एचपी इंडिया ने आज HP OmniPad 12 की उपलब्धता की घोषणा की। कंपनी का दावा है कि यह भारत में अपनी तरह का पहला ऐसा डिवाइस है, जिसे लोगों के सीखने, काम करने और कंटेंट बनाने के बदलते तरीके को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। लैपटॉप जैसी उत्पादकता और टैबलेट जैसी पोर्टेबिलिटी के साथ यह डिवाइस काम और मनोरंजन के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा देता है।

HP OmniPad 12 को छात्रों, पहली बार डिजिटल डिवाइस इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) और युवा पेशेवरों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। वर्चुअल क्लास में शामिल होने, बिजनेस से जुड़े कार्यों को संभालने या चलते-फिरते कंटेंट तैयार करने जैसे कामों के लिए यह 2-इन-1 डिवाइस उपयोगी साबित होगा।

HP OmniPad 12 available for sale in India; offers the experience of both a laptop and a tablet.
सिर्फ 600 ग्राम वजन (टैबलेट मोड में), जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

इस डिवाइस में डिटैचेबल कीबोर्ड दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता जरूरत के अनुसार इसे टैबलेट या लैपटॉप दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस यह डिवाइस तेज, सहज और आसान उपयोग का अनुभव प्रदान करता है।

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर (पर्सनल सिस्टम्स) विनीत गेहानी ने कहा , “हमारा मानना है कि तकनीक लोगों की जरूरतों और उनके उपयोग के तरीके के अनुरूप होनी चाहिए। HP OmniPad 12 को भारत के विविध और तेजी से बढ़ते उपभोक्ता वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। चाहे नए कौशल सीखने वाले छात्र हों, अपना कारोबार चलाने वाले MSMEs हों या पहली बार डिजिटल दुनिया से जुड़ने वाले उपभोक्ता, यह डिवाइस सभी को लैपटॉप जैसी उत्पादकता और टैबलेट जैसी सुविधा एक साथ उपलब्ध कराता है।”

पढ़ाई, काम और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए उपयोगी

छात्रों के लिए यह डिवाइस ऑनलाइन पढ़ाई, नोट्स बनाने, असाइनमेंट तैयार करने, पढ़ने और कंटेंट देखने में मददगार है। वहीं, MSMEs और प्रोफेशनल्स इसके जरिए डॉक्यूमेंट तैयार करने, ग्राहकों से संवाद करने, भुगतान, प्रेजेंटेशन, वीडियो कॉल और अन्य व्यावसायिक कार्य आसानी से कर सकते हैं।

डिवाइस में शुरुआत से ही iPrep (iDream Education), Lexillion (StudyMatix) और Brands.live जैसे शिक्षा और स्किलिंग से जुड़े ऐप पहले से इंस्टॉल मिलते हैं।

HP OmniPad 12 available for sale in India; offers the experience of both a laptop and a tablet.
इस डिवाइस में डिटैचेबल कीबोर्ड दिया गया है, जिससे उपयोगकर्ता जरूरत के अनुसार इसे टैबलेट या लैपटॉप दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रमुख फीचर्स

• 12 इंच का 2K मल्टी-टच डिस्प्ले, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 400 निट्स तक ब्राइटनेस और 90Hz तक रिफ्रेश रेट।
• 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ, जिससे पूरे दिन पढ़ाई, काम और अन्य गतिविधियां की जा सकती हैं।
• सिर्फ 600 ग्राम वजन (टैबलेट मोड में), जिससे इसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है।
• Quad Speakers with DTS Ultra, ड्यूल हाई-SNR माइक्रोफोन, 8MP फ्रंट कैमरा और 13MP रियर कैमरा, जिससे वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास का अनुभव बेहतर होता है।
• 8GB LPDDR5 रैम, UFS स्टोरेज और 1TB तक माइक्रोSD कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा।
• Qualcomm Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.2 और USB 2.0 Type-C पोर्ट जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाएं।

कीमत और उपलब्धता

HP OmniPad 12 Denim Blue और Meteor Silver रंगों में उपलब्ध है। इसे HP Online Store, Amazon, Reliance, Flipkart, Croma, Vijay Sales और HP World स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
इसकी शुरुआती कीमत 48,999 रुपये रखी गई है। डिवाइस के साथ एक वर्ष की सीमित वारंटी (पार्ट्स और लेबर सहित) भी मिलेगी।

लॉन्च ऑफर

• चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये तक का कैशबैक।
• HP OmniPad 12 खरीदने पर GPT-5, Claude 4, Gemini 2.5, Perplexity, Grok 4 और DeepSeek सहित एआई सेवाओं का एक वर्ष का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जिसकी कुल कीमत 96,000 रुपये रखी गई है।

 

मानसून बना घूमने-फिरने का नया सीजन, छोटी यात्राओं को तरजीह दे रहे हैं भारतीय: Airbnb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’