मैनपुरी। DeceptionExposedOnWeddingNight मैनपुरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी वाले घर में सुहागरात मनाने कमरे में गया दूल्हा शोर मचाते हुए बाहर निकला। एक दिन पहले दूल्हा बने युवक की चीख सुनकर घर वाले जुट गया। पता चला कि जिसे घर वाले बड़ी ही नाजों से दुल्हन बनाकर घर लाए है, वह एक किन्नर है। इस खुलासे के बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। परेशान युवक परिजनों के साथ थाने पहुचकर तहरीर देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 25 मार्च को थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के अगले दिन युवक जब अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर लाया, तो घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे और खुशियां छाई हुई थीं। परिवार के सदस्य नवविवाहिता का स्वागत कर रहे थे।
माहौल तनावपूर्ण हो गया
शादी के दो दिन बाद, 28 मार्च को युवक जब दुल्हन से मिलने उसके कमरे में गया तो उसे पता चला कि जिसे वह दुल्हन के रूप में घर लाया है, वह वास्तव में एक मंगलामुखी है। यह जानकारी मिलते ही युवक और उसके परिजनों के होश उड़ गए। घर में खुशी का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।परेशान युवक ने तत्काल अपने परिजनों को इस बारे में बताया। परिवार ने मिलकर इस मामले पर विचार किया और युवक ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ससुरालवालों ने उससे यह महत्वपूर्ण बात जानबूझकर छुपाई और धोखाधड़ी करके उसकी मंगलामुखी से शादी करा दी।
जेवर—नकदी लेकर मायके लौटी दुल्हन
युवक ने यह भी बताया कि पत्नी का जब सच सामने आया, तो वो अपने मायके लौट गई। वो अपने साथ शादी में मिले सारे जेवर और नकदी भी ले गई है। इस पूरी घटना से आहत युवक ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। थाना किशनी पुलिस ने युवक की तहरीर पर मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस धोखाधड़ी के इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस अनोखे मामले ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है।
