Himanta Biswa Sarma मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री, बोले राहुल गांधी मानसिक ​रूप से बीमार, इलाज कराना चाहिए

Assam Chief Minister visits Maa Vindhyavasini temple, says Rahul Gandhi is mentally ill and needs treatment

गौरव गोगोई के मामले में कहा कि उन्होंने सारे सबूत केंद्र सरकार को दे दिए हैं।

मिर्जापुर। Himanta Biswa Sarma यूपी के प्रसिद्ध धर्मस्थल पर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि कोई भी राहुल वादी नहीं हो सकता है। राहुल गांधी मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए।

बता दें कि अभी हाल में मणिशंकर अय्यर ने कहा कि वे राहुल गांधी राहुल वादी नहीं है। वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज व टीपू सुल्तान के मामले में पूछे जाने पर कहा कि दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते। एक हिंदू का रक्षक था तो दूसरा हिंदू का भक्षक दोनों कभी बराबर नहीं हो सकते हैं। असम के बारे में पूछे जाने पर कहा कि असम की स्थिति बहुत नाजुक है। हिंदू मुस्लिम की डेमोग्राफी में वहां पर 40 प्रतिशत मुस्लिम है, इनमें से चार प्रतिशत भारत के हैं, शेष 36 प्रतिशत किसी न किसी प्रकार से बांग्लादेश से संबंधित हैं।

गौरव गोगोई के मामले में कहा कि उन्होंने सारे सबूत केंद्र सरकार को दे दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एनआरसी के मामले में कहा कि यह मामला न्यायालय के हवाले है। उन्होंने कहा कि वह यहां पर ढाई साल पूर्व आए थे, काफी बदल गया है और इस कायाकल्प के लिए यहां के विधायक जी, प्रदेश की सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री जी बधाई के पात्र हैं। मैं मां विंध्यवासिनी का सेवा करने आया हूं। इसके पूर्व विंध्याचल पहुंचने पर उनका विधायक रत्नाकर मिश्र जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित अधिकारियों ने स्वागत किया। दर्शन पूजन धीरज मिश्रा ने कराया।

झांसी में बनेगी एंटी ड्रोन गन ‘Dronam’ पल भर में ही दुश्मन के ड्रोन को बना देती है कबाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria