बिलासपुर। Lover blackmailed her दो बच्चों की मां ने जीवन में आए खालीपन को भरने के लिए एक युवक से दिल लगा लिया। थोड़े दिन तो सबकुछ अच्छा चला, इसके बाद प्रेमी महिला की मजबूरियों का फायदा उठाकर उसका शोषण करने के साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरों और फोटो से ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने लगा। समय के साथ उसकी भूख बढ़ती गई परेशान होकर महिला ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी में गिरफ्तार कर लिया।
सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि लाखासार निवासी रंजिता यादव गृहणी थीं। उनके दो बच्चे हैं। उसने 19 जनवरी को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मृतका के परिजनओं और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि रंजिता यादव का तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी निवासी सौरभ विश्वास से प्रेम संबंध था।
काल डिटेल, मैसेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
इस दौरान सौरभ आए दिन रंजिता से पैसों की मांग करता था। पति और घर के लोगों से छुपकर महिला उसकी मांगें पूरी करती रही। इतना ही नहीं, सौरभ ने रंजिता के सोने-चांदी के जेवर भी गिरवी रखवाकर उससे रुपये लिए। जब रंजिता ने अपने गिरवी रखे गए जेवर वापस मांगने शुरू किए तो सौरभ लगातार टालमटोल करने लगा। जेवर लौटाने से इंकार करने और पैसों को लेकर लगातार दबाव बनाए रखने से रंजिता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी। पुलिस ने मोबाइल काल डिटेल, मैसेज और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपित सौरभ विश्वास के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
Electric buses पूर्वांचल के इन जिलों में आवागमन होगा सस्ता और सुलभ, चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
