Foundation Day पर दिखेगी यूपी की विकास गाथा,शुभांशु शुक्ला समेत पांच को मिलेगा उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान

UP's development story will be showcased on Foundation Day, Shubhanshu Shukla and five others will receive Uttar Pradesh Gaurav Samman

गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

लखनऊ। UP Foundation Day पर प्रदेश के विकास की गाथा दिखाई देगी, ​तीन दिवसीय उत्सव की शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह शुभारंभ करेंगे। अवसर पर वह एक जिला, एक व्यंजन (ओडीओसी) और सरदार पटेल औद्योगिकी क्षेत्र योजना का शुभारंभ व सीएम युवा योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे। वह राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला,ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे।

दिखेगी पर्यटन की झलक

तीन दिवसीय उत्सव में प्रदेश की विकास यात्रा, क्षमता एवं सामर्थ्य तथा सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के स्टॉल पर विभागीय व पीपीपी मोड पर संचालित योजनाओं, माघ मेला-2026, बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल, विरासत संरक्षण, ईको टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहलों तथा यूपीएसटीडीसी की लखनऊ दर्शन जैसे प्रयासों और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अबकी बार यूपी दिवस को गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके अलावा देश के लगभग 20 राज्यों में यूपी दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भागीदारी करेंगे।समारोह में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाएं और विश्व विख्यात पर्यटन स्थलों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर बौद्ध, जैन, रामायण, महाभारत सहित प्रदेश के सभी 12 पर्यटन सर्किटों से जुड़ी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आमजन के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

वंदे मातरम पर विशेष प्रदर्शनी

आयोजन में मिशन शक्ति, नवाचार तथा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, कलाकार, खिलाड़ी तथा पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि एवं श्रम क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। यूपी दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पांच लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनको 11-11 लाख रुपये, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Event Manager Murder बरेली में मात्र 25 हजार के विवाद में साथी ने ही इवेंट मैनेजर पूजा की गला दबाकर की थी हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria