बैंक ऑफ़ इंडिया ने मनाया 79वां Independence Day

Bank of India celebrated 79th Independence Day

स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों को याद किया गया।

बिजेनस डेस्क। बैंक ऑफ इंडिया के प्रधान कार्यालय में 79वां Independence Day बड़े ही देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया, जो राष्ट्र की स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए एक साथ एकत्रित हुए।इस कार्यक्रम का आरंभ बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ रजनीश कर्नाटक की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहरा के किया गया। ध्वजारोहण समारोह बैंक के सम्मानित नेतृत्व की उपस्थिति में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यपालक निदेशक पीआर राजगोपाल, तथा राजीव मिश्रा शामिल थे।

महान बलिदानों को याद किया

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रधान कार्यालय के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का वातावरण गर्व और एकता की भावना से भरा था, क्योंकि सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक और सीईओ, रजनीश कर्नाटक ने अपने संबोधन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों को याद करने को कहा, जिन्होंने हमें स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया। उनकी दूरदर्शिता और एक स्वतंत्र भारत में उनके अटूट विश्वास का सम्मान करने को कहा।
उन्होने कहा कि एक अग्रणी वित्तीय संस्थान के रूप में, बैंक ऑफ़ इंडिया हमेशा से हमारे राष्ट्र की प्रगति में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। हमने अपने देश की आर्थिक नींव बनाने, लाखों लोगों को सशक्त बनाने और उद्यमियों, किसानों तथा प्रत्येक नागरिक के सपनों को साकार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता दिवस को समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ काम करते रहने के लिए प्रेरित करने का प्रतीक बताया। उन्होने आह्वान किया कि प्रत्येक जनमानस एक मजबूत, अधिक समावेशी और समृद्ध भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं और नई ऊर्जा और साझा उद्देश्य के साथ अपने देश के विकास में योगदान दें।
इसे भी  पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.