पटना। बीते एक सप्ताह में बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों की बहार आई हुई है, जब जहां चाहे रहे है,वहां गोलियां बरसाकर हत्या करके निकल जा रहे हैं, इसके बाद पुलिस केवल छानबीन तक ही सीमित होकर रह गई है। अपराधियों की यह मनमानी बिहार में एक बार जंगलराज की याद दिला रहा है। अब पटना के पिपरा क्षेत्र में 50 साल के ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। लगातार हो रही हत्याओं से लोगों में दहशत का माहौल है।
खेत में मारी गोली
शनिवार देर शाम शेखपुरा गांव में Murder of Rural Health Officer सुरेंद्र को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह अपने खेत में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने खेत में गोली चलने की आवाज सुनी। इस मामले में मसौढ़ी के उप-मंडल अधिकारी (एसडीपीओ-2) कन्हैया सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि 50 वर्षीय ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी बेहोश अवस्था में पड़े हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अधिकारी गोली लगने से बेहोश पड़े थे। सुरेंद्र कुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
लगातार हो रही हत्याएं
चार जुलाई को बड़े उद्योग पति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, उसके बाद रेत खनन व्यवसाय से जुड़े 50 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार को पटना के रानीतालाब इलाके में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार को मिनी मार्ट के मालिक की हत्या कर दी गई थी।
बिहार में अपराधियों की बहार: अब Mini Mart owner की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने ली जान
