धर्मांतरण कराने वाले Changur Baba के बंगले पर चला बाबा का बुलडोजर, सीएम बोले, संपत्तियां होगी जब्त

Baba's bulldozer ran on the bungalow of Changur Baba who used to convert people, CM said, properties will be confiscated

गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

लखनऊ। यूपी में धर्मांतरण का कराने के आरोप में गिरफ्तार Changur Baba पर सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है। जांच एजेंसियों के साथ ही यूपी पुलिस और प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए अवैध बंगले पर बुलडोजर चला दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां राष्ट्र विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के आरोपियों की संपत्तियां जब्त होंगी।सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, हमारी सरकार बहन-बेटियों की गरिमा और सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जलालउद्दीन की गतिविधियां समाज विरोधी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र विरोधी भी हैं। यूपी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतेगी। आरोपी और उसके गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी और उन पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सख्त सजा दी जाएगी

राज्य में शांति, सौहार्द और महिलाओं की सुरक्षा को भंग करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्हें कानून के अनुसार ऐसी सजा दी जाएगी, जो समाज के लिए एक उदाहरण बने। बता दें मंगलवार सुबह बलरामपुर जिले में Changur Baba की सहयोगी महिला के आवास पर बुलडोजर चला। छांगुर बाबा के साथ रहने वाली नीतू नवीन रोहरा पति नवीन रोहरा के आवास पर प्रशासन ने मंगलवार सुबह बुलडोजर चला दिया। सोमवार देर शाम स्थानीय प्रशासन ने कोठी पर अलग-अलग तिथियों की तीन नोटिस चस्पा की थी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother