अवैध मदरसों पर सख्ती: नेपाल सीमा पर गरजा बाबा का बुलडोजर, बहराइच में हटाए गए 143 अतिक्रमण

Strictness on illegal madrasas: Baba's bulldozer roared on Nepal border, 143 encroachments removed in Bahraich

143 अतिक्रमण हटवाए जा चुके हैं, जबकि छह अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है।

लखनऊ। योगी सरकार नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता चलने वाले मदरसों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। बलरामपुर में विशेष अभियान के तहत अब तक मानक के खिलाफ चल रहे 20 madrasas closed। दो मदरसों को नोटिस जारी की गई है। यहां तुलसीपुर तहसील के ग्राम भगहा कला, भचकहिया व नंद महरा में बिना मान्यता के संचालित तीन मदरसों को भी बंद कराया गया है। बहराइच में अभियान के तहत 384 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इनमें 143 अतिक्रमण हटवाए जा चुके हैं, जबकि छह अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है।

151 मदरसों पर कार्रवाई

सिद्धार्थनगर में कुल 21 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं, जिनमें चार अवैध धर्मस्थल व 17 अवैध मदरसे शामिल हैं। इनमें 20 अतिक्रमणों को लेकर नोटिस जारी की गई है, जबकि एक अतिक्रमण को हटा दिया गया है। श्रावस्ती में बिना मान्यता के चल रहे 53 मदरसों को अब तक सील कराया गया है, जबकि 151 मदरसों के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई की गई है। यहां ग्राम भरथा रोशनगढ़ में एक अवैध धर्मस्थल को भी ध्वस्त कराया गया। पीलीभीत में सात अवैध मदरसों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से दो मदरसों को नोटिस जारी की गई है, जबकि 77 अवैध धर्मस्थलों में से तीन को नोटिस दी गई है। महराजगंज में नौतनवा, निचलौल व फरेंदा तहसील में कुल 34 अवैध धार्मिक स्थल व मदरसे पाए गए हैं, जिनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इनमें दो मदरसों को स्थायी रूप से बंद कराया गया और दो मदरसों को ध्वस्त किया गया। एक मदरसे को सीज किया गया है और एक को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother