गीदड़ भभकी: Pakistani Army ने सीमा पर की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Jackal threat: Pakistani army opened fire on the border, India gave a befitting reply

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

श्रीनगर। पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या करने के बाद भी पड़ोसी देश अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। गुरुवार रात नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर Pakistani Army की ओर से फायरिंग की गई। गोलीबारी छोटे हथियारों के जरिए की गई। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। भारतीय सेना ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

सीमा पर तनाव

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से छटपटा रहा है। वह भारत को डराने के लिए लगातार गीदड़ भभकी दे रहा है, इसी क्रम में गुरुवार रात पड़ोसी मुल्क की सेना सीमा पर फायरिंग की, भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के अनुसार नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की घटनाएं हुईं। गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

सीसीएस बैठक के अहम फैसले

इससे पहले पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए थे। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही एकीकृत चेक पोस्ट अटारी को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति देने पर रोक लगा दी गई थी। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर