प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर यूपी के सीएम बोले- मैं एक yogi हूं और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं

I am a yogi and politics is not my full time profession

मेरी पार्टी भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निभा रहा हूं।

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीटीआई को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट में किया कि मैं दिल से एक योगी और राजनीति मेरा पूर्णकालिक व्यवसाय नहीं हैं। दरअसल कुछ दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के तलाश की तलाश करने की बात सामने आई। इसके लिए यूपी और महाराष्ट्र के सीएम के अलावा कई नामों पर चर्चा हो रही है। इससे पहले देवेंद्र फणवीस ने खंडन किया था अब यूपी के सीएम ने इसका खंडन किया है। मैं मुख्यमंत्री पद पर उत्तर प्रदेश की जनता की सेवा करने के लिए हूं और मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मेरी पार्टी भाजपा ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं निभा रहा हूं।

देवेंद्र फडनवीस ने किया खंडन

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने प्रधानमंत्री पद की दावेदारी को लेकर खंडन किया। उन्होंने कहा कि मैं कब तक राजनीति में रहूंगा इसकी समय सीमा है। मैं हमेशा के लिए राजनीति में नहीं हूं। इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं, ये चर्चाएं प्रधानमंत्री मोदी के 30 मार्च को संघ मुख्यालय जाने के बाद और तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं में सीएम योगी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीति और धर्म का मिलन गलत नहीं

मुख्यमंत्री yogi ने कहा कि राजनीति में धर्म का मिलन गलत नहीं है। ये हमारी गलती है कि हम धर्म को कुछ स्थानों के लिए सीमित कर देते हैं और राजनीति को कुछ लोगों के लिए छोड़ देते हैं। इससे समस्याएं उत्पन्न होती हैं। राजनीति का उद्देश्य स्वार्थों की पूर्ति करना नहीं है बल्कि समाज की भलाई करना है। इसी तरह धर्म का उद्देश्य भी परमार्थ होता है। जब धर्म का प्रयोग स्वार्थ की पूर्ति के लिए होता है तो मुश्किल आती है लेकिन परमार्थ का उद्देश्य होने पर धर्म प्रगति के मार्ग खोलता है।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother