Lays ने लॉन्च किए मेडिटेरेनियन पिज्जा, मैक्सिकन साल्सा और कोरियन चिली फ्लेवर्स

Lay's launches Mediterranean Pizza, Mexican Salsa and Korean Chili flavours

मेडिटेरेनियन पिज़्ज़ा, मैक्सिकन साल्सा और कोरियन चिली जैसे दिलचस्प फ्लेवर्स के पोटेटो चिप्स।

नई दिल्ली: जैसे-जैसे भारतीयों का स्वाद ज़्यादा एक्सपेरिमेंटल हो रहा है, विदेशी फ्लेवर अब सिर्फ़ रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रह गए — अब ये रोज़मर्रा के स्नैक्स में भी दिखने लगे हैं। बीते कुछ सालों में कोरियन स्टाइल खाने और इंटरनेशनल फ्लेवर्ड स्नैक्स की मांग तेज़ी से बढ़ी है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Lays ने अपनी नई लिमिटेड एडिशन रेंज ‘Flavours of the World’ लॉन्च की है, जिसमें हैं: मेडिटेरेनियन पिज़्ज़ा, मैक्सिकन साल्सा और कोरियन चिली जैसे दिलचस्प फ्लेवर्स के पोटेटो चिप्स।

ये नया कलेक्शन खासतौर पर आज के युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो पॉप कल्चर, ट्रैवल और नए स्वादों के ज़रिए अलग-अलग देशों की झलक खाना-पीना में ढूंढ़ते हैं। लेज़ का मकसद है – इंटरनेशनल फ्लेवर को सीधे आपके नज़दीकी स्टोर तक पहुँचाना।यह रेंज अब पूरे भारत में रिटेल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है – ₹10, ₹20 और ₹30 के पैक्स में।

लेज़ की मार्केटिंग डायरेक्टर सौम्या राठौर ने कहा, “हमारे लिए स्वाद एक ज़ुबान है और इनोवेशन हमारी पहचान। लेज़ सिर्फ चिप्स नहीं बनाता, हम ऐसे अनुभव देते हैं जो बॉर्डर के पार ले जाते हैं। ‘Flavours of the World’ के ज़रिए हम ग्लोबल टेस्ट को लोगों के घर तक ला रहे हैं। हर पैक सिर्फ एक स्नैक नहीं, एक सफ़र है – जो मज़ेदार और असली स्वादों से भरा है।”

पेप्सिको इंडिया की हेड ऑफ डिज़ाइन तनु सिन्हा ने बताया, “इस रेंज की पैकेजिंग हमने कुछ ऐसे डिज़ाइन की है कि उसे देखकर ही उपभोक्ता को कोरिया, मैक्सिको और मेडिटेरेनियन की झलक मिल जाए। हर डिज़ाइन एलिमेंट – रंग, पैटर्न, और मोटिफ – इन जगहों की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं।“

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.