संयुक्त राष्ट्र में भारत ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, बताया एक असफल राष्ट्र

United Nations meeting

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

​नईदिल्ली। आर्थिक बदहाली से गुजर रहा पाकिस्तान लाख लताड़ के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जिनेवा में हुई संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) की बैठक में दुनियाभर के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्होंने अपनी बात रखी। भारत की तरफ से क्षितिज त्यागी ने अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी।

सामाजिक और आर्थिक प्रगति

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और उसे एक असफल राष्ट्र बताया जो केवल अंतरराष्ट्रीय सहायता पर निर्भर है, क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कश्मीर और भारत के बारे में झूठ फैलाता आ रहा है। यह आश्चर्यजनक नहीं है कि पाकिस्तान के नेता अपने सैन्य-आतंकवादी परिसर से झूठ फैलाना जारी रखते हैं।जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ हमेशा भारत का अभिन्न अंग रहे हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, उन्होंने इन क्षेत्रों में हुए कामों की ओर ध्यान भी दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति हुई है, ये सफलताएं दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से जख्मी क्षेत्र में सरकार की ओर से सामान्य स्थिति लाने की प्रतिबद्धता पर लोगों के भरोसे का प्रमाण हैं।

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक

पाकिस्तान को भारत के प्रति अपनी नफरत से आगे बढ़ना चाहिए और उन मुद्दों का समाधान करना चाहिए, भारत अपने लोगों के लिए लोकतंत्र, प्रगति और सम्मान सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। ये ऐसे मूल्य हैं, जिनसे पाकिस्तान को सीखना चाहिए।पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेइज्जती हो रही है, इसके बाद भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। क्षितिज त्यागी के बयान से पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने 19 फरवरी को कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार ने अपनी टिप्पणी में जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किया है, मैं साफ करना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर का केंद्र शासित प्रदेश है और हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग रहेगा।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर