महाशिवरात्रि पर हुई महाकाल की विशेष भस्मारती, बाबा का दर्शन पाने को लगी श्रद्धालुओं की कतार

Special Bhasmarti of Mahakal took place on Mahashivratri, queue of devotees started to get darshan of Baba

शिव विवाह को देखने के लिए देशभर से हजारों भक्तों के उज्जैन पहुंचने का सिलसिला जारी है।

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर बुधवार सुबह Baba Mahakal की विशेष भस्मआरती हुई। रात से ही मंदिर के पट खुल गए। आम दर्शनार्थियों को भस्मारती के चलायमान दर्शन कराए गए। देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेश से भी भक्त बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। शिव पार्वती विवाह के महापर्व महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की रौनक देखते ही बन रही है। रंगारंग रोशनी व देश विदेश के फलों से की जा रही सजावट मन मोह रही है। राजसी वैभव से होने जा रहे शिव विवाह को देखने के लिए देशभर से हजारों भक्तों के उज्जैन पहुंचने का सिलसिला जारी है।

दूल्हा बने महाकाल के दर्शन को आतुर भक्त रात 11 बजे से दर्शन की कतार में खड़े हो गए थे। परंपरा अनुसार मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुले। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। इसके साथ ही दर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया, जो लगातार 44 घंटे गुरुवार रात 11 बजे तक चलेगा।

बंद है शीघ्र दर्शन सुविधा

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने महाशिवरात्रि पर 250 रुपये की शीघ्र दर्शन व्यवस्था को स्थगित करने का निर्णय लिया है। भक्तों को केवल कर्कराज पार्किंग मार्ग से एक समान व्यवस्था से दर्शन कराए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.