दुल्हन के भाई ने दूल्हे के भाई की गोली मारकर की हत्या, सामने आई यह वजह

Bride's brother shot and killed groom's brother, this reason came to light

शादी के दौरान गम का माहौल हो गया। वैवाहिक रस्मों को रोक दिया गया।

लखीमपुर खीरी:यूपी लखीमपुर खीरी जिले में एक शादी के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे के भाई की दुल्हन के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। शादी के दौरान गम का माहौल हो गया। वैवाहिक रस्मों को रोक दिया गया। मृतक के पिता ने दुल्हन के चचेरे भाई और दो रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में पहुंचकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जयमाल के बाद हुआ विवाद

सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव चंदीभानपुर निवासी कृष्णकांत वर्मा के बेटे जितेंद्र वर्मा का विवाह पड़ोस के ही कस्बा बिसवांं की रहने वाली साधना से तय हुआ था। लखीमपुर शहर में गोला रोड पर एक मैरिज लॉन में गुरुवार को वैवाहिक समारोह था। रात करीब एक बजे जयमाल के दौरान जितेंद्र के छोटे भाई आशीष वर्मा (24) का साधना के चचेरे भाई सुमित और दो रिश्तेदारों से विवाद होने लगा।दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।

मची अफरा-तफरी

तीनों युवक आशीष को जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद तीनों वापस आए और तमंचे से आशीष को गोली मारकर भाग निकले। आशीष खून से लथपथ होकर गिर गया। समारोह में चीख-पुकार मच गई। कोतवाल अंबर सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायल आशीष को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता कृष्णकांत वर्मा ने सुमित, रिश्तेदार शिवम और अविनाश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसका पता नहीं लगा सका।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours