Earthquake in Delhi : ​दिल्ली वासियों को सुबह- सुबह लगा भूकंप झटका,डरकर घरों से भागे लोग

Earthquake in Delhi

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।

 नई दिल्ली। देश की राजधानी Earthquake in Delhi में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार तड़के 5.36 बजे आए भूकंप की तीव्रता नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक तीव्रता 4.0 मापी गई। पीएम मोदी ने कहा है कि अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की। भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत भूकंप के रिकॉर्ड करने वाली संस्था- नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।

पीएम ने लोगों से किया यह आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट किया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया जाता है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। दहशत में आकर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि घरों से बर्तन नीचे गिरने लगे और घरों में जबरदस्त कंपन हुआ। दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने भूकंप के झटकों के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सलामती की कामना की।

नांगलोई में रहा भूकंप का केंद्र

अमेरिकी संस्था- यूएसजीएस ने भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की पुष्टि की। इसके मुताबिक 280 से अधिक लोगों ने सोमवार तड़के भूकंप के झटकों की सूचना दी। धरती में कंपन के बाद भूकंप की पुष्टि सिस्मोलॉजिस्ट से भी कराई गई।दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके पर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी जानकारी। भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के करीब रहा।

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.