महाकुंभ: सीएम योगी ने कैबिनेट के सा​थ लगाई संगम में डुबकी, बैठक में हुए अहम फैसले

Prayagraj Kumbh in yogi cabinet

योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की।

प्रयागराज। धर्म नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ देश- विदेश के श्रद्धालु पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे है। ऐसे में योगी की कैबिनेट कैसे पीछे रहती। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में एक विशेष कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। बता दें अब तक 9.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि “यहां आज कैबिनेट की बैठक हुई है जिसमें महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। आज पवित्र संगम में स्नान करके मैं गंगा और यमुना को प्रणाम करता हूं, अखिलेश यादव को मानसिक और दृष्टि दोष हो गया है। उसका अच्छे से इलाज कराएं। कुंभ के समय ऐसे बयान देना, यहां राजनीति करना बहुत गंदी बात है। मैं प्रार्थना करूंगा कि भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।”

सीएम ने मंत्रियों के साथ की अर्चना

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना की।सीएम योगी ने प्रयागराज में प्रवासी पक्षियों प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया।योगी ने कहा कि “गंगा एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। गंगा नदी पर छह लेन का पुल बनाया जा रहा है। प्रयागराज को झूसी से जोड़ने के लिए एक और चार लेन का पुल बनाया जाएगा। यमुना नदी पर एक और सिग्नेचर ब्रिज बनाया जाएगा।

इन प्रस्तावों को मंजूरी

प्रयागराज-चित्रकूट विकास क्षेत्र के साथ-साथ वाराणसी में भी नीति आयोग के सहयोग से विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा। योगी कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज कई अन्य अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, जिसमें प्रयागराज विंध्य क्षेत्र और वाराणसी विध्य क्षेत्र का गठन, गंगा एक्सप्रेस का विस्तार, मध्य प्रदेश की सीमा रीवा तक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस का भी विस्तार रीवा तक किया जाएगा। इसके साथ ही प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक सतत विकास बनाने के लिए, हम एक विकास क्षेत्र विकसित करेंगे। इसके बुनियादी ढांचे के लिए, गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार दिया जाएगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज से मिर्जापुर, भदोही से काशी, चंदौली और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.