महाकुंभ: श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी सात हजार बसें, इतना होगा​ किराया

arrangement of seven thousand buses

प्रदेश के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए 7000 बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ। प्रयागराज में आज से शुरू हो रहे महाकुंभ आने— जाने के लिए योगी सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए है। रोडवेज की बसों के सा​थ ही प्राइवेट बसों को लगाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बैठक करके व्यवस्था को परखा, साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि या​त्रियों से अधिक किराया वसूली नहीं हो सकें,इसलिए सख्त निगरानी हो। सीएम ने कहा कि इन बसों का संचालन पूरे महाकुंभ यानि 26 फरवरी तक किया जाए। वहीं, परिवहन निगम ने सीएम को बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए 7000 बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महाकुंभ के प्रमुख स्नान के अवसर पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। साथ ही निजी बस संचालकों की ओर तय से अधिक किराये वसूलने पर भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में आने वाले यात्रियों से अधिक किराए वसूली की शिकायतों पर फौरी तौर पर अंकुश लगाएं और किसी भी यात्री का आर्थिक दोहन न होने पाए।

बैठक में उन्होंने महाकुंभ के लिए बसों के संचालन के साथ ही बसों में यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज शहर के भीतर और मेला क्षेत्र तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसें भी चलाई जा रही हैं। बैठक में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह सहित परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother