विशाल सबले की अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन ‘नायिका’ के विमोचन में रवीना टंडन ने लगाए चार चांद

Raveena Tandon graces the launch of Vishal Sable's unique painting exhibition 'Nayika'

रवीना कहती हैं कि उनकी बेटी राशा काफी अच्छी चित्रकारी कर लेती हैं।

मनोरंजन डेस्क,मुंबई: मशहूर पेंटर विशाल सबले की नारीत्व को सही मायनों में परिभाषित करनेवाली अनोखी पेंटिंग एक्सहिबिशन ‘नायिका’ के विमोचन में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने आकर चार चांद लगा दिए । तेज बुखार होने के बावजूद दवा लेकर अपने कमिटमेंट को पूरा करना कोई रवीना से पूछे। जहाँ वीमेन एम्पावरमेंट की बात होती वहां रवीना की मौजूदगी होना लाजमी है और खासकर जब उसमे विशाल सबले की अनोखी कला का संगम हो। आपको बता दे कि रवीना को पेटिंग कलेक्ट करने का काफी शौक हैं। हालांकि आर्ट और क्राफ्ट उन्हें करना अच्छा लगता हैं लेकिन पेंटिंग उनके बस से बाहर हैं। रवीना कहती हैं कि उनकी बेटी राशा काफी अच्छी चित्रकारी कर लेती हैं।

योगिनियों और यक्षिणियों का रहस्य

विशाल सबले की पेंटिंग एक्सहिबिशन ‘नायिका’ के विमोचन में आयी एक्ट्रेस रवीना टंडन के एक झलक को हर कोई मीडिया कर्मी अपने कैमरे में कैप्चर कर रहा था। जाहिर सी बात हैं भीड़ की वजह से कोउ एक दूसरे की बात सुनने को तैयार ही नही था। तब ऐसे में एक वरिस्ठ फोटोग्राफर की बात को अनदेखा होते हुए देख रवीना को काफी बुरा लगा और उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया से विनती की कि अपने सीनियर की बात सुने और ये कहकर वो चली गयी।

16 वर्षों से अधिक के करियर के साथ, विशाल सबली ने अपनी कलात्मकता को नायिका की गतिशील भावना की खोज के लिए समर्पित किया है – एक ऐसी शक्ति जो सुंदरता, लचीलापन और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उनका नवीनतम संग्रह दुर्गा, लक्ष्मी, त्रिपुरसुंदरी, सीता और पार्वती जैसी देवी प्रतिमाओं के साथ-साथ योगिनियों और यक्षिणियों जैसे रहस्यमय प्रतीकों से प्रेरणा लेता है, जो भारत की पौराणिक विरासत को समकालीन पहचान के साथ जोड़ते हैं। और जिससे प्रभावित होकर मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ,खराब तबियत के चलते भी उन्हें सपोर्ट करने आई आयर विशाल सबली की काफी प्रशंशा भी की।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.