हजारीबाग की रैली में सीएम योगी बोले, ‘एक रहिए, नेक रहिए, ये समय बंटने का नहीं’

रांची। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड के हजारीबाग में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि एक रहिए, नेक रहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये समय बंटने का नहीं है। अपने संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से कर डाली और कहा कि जिस तरह से मुगल बादशाह औरंगजेब ने देश को लूटा था, उसी तरह से आलमगीर आलम ने राज्य को लूटा। आलमगीर आलम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे और उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

हजारीबाग की रैली किया संबोधित

हजारीबाग में आयोजित एक रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि ‘बीजेपी लाओ और ‘एक रहो और नेक रहो’। देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। उनके लिए देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है, वे वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है…यह बंटने का समय नहीं है। यह पीएम मोदी की मानसिकता के अनुसार काम करने का समय है।’

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.