हरियाणा के सबसे अमीर प्रत्याशियों को झेलनी पड़ी हार, ​जीतने वालों में सावित्री जिंदल सबसे बड़ी रईस

चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा चुनाव का ​परिणाम मंगलवार को आ गया, इसके साथ ही हरियाणा के विकास को पहिया को आगे बढ़ाने के लिए नए माननियों का नाम स्पष्ट हो गया। जीत कर विधान सभा पहुंचने वाले 90 में से 88 विधायक करोड़पति हैं। इनमें 47 विधायक भाजपा व 36 विधायक कांग्रेस के हैं। इनेलो के दोनों और तीनों निर्दलीय विधायक भी करोड़पति हैं। चंडीगढ़ विधानसभा पहुंचने वाले केवल दो ही विधायकों के पास कुल संपत्ति एक करोड़ से कम हैं। इनमें भाजपा के नीलोखेड़ी से विधायक भगवान दास के पास 74 लाख रुपये और रतिया से कांग्रेस के विधायक जरनैल सिंह के पास कुल 53 लाख की संपत्ति है।

270 करोड़ की संपत्ति सावित्री जिंदल के पास

सबसे ज्यादा संपत्ति हिसार से निर्दलीय विधायक बनीं सावित्री जिंदल के पास है। उन्होंने चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ-पत्र में 270 करोड़ की संपत्ति बताई है। बता दें कि उनसे रईस दो प्रत्याशी नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु और सोहना से रोहतास सिंह भी मैदान में थे, लेकिन दोनों हार गए। दोनों के पास करीब 480 करोड़ से अधिक संपत्ति है। प्रदेश के सबसे दस अमीर विधायकों में से सात भाजपा और दो कांग्रेस के हैं। भाजपा ने 85 और कांग्रेस ने 84 करोड़पति नेताओं को टिकट दिया था। जजपा के 46, इनेलो के 32, आप के 52 व बसपा के 18 करोड़पति प्रत्याशी भी हार गए।

आदित्य ने बनाया नया रिकॉर्ड

सबसे युवा प्रत्याशी की बात करें तो कैथल सीट से जीतने वाले आदित्य सुरजेवाला सबसे युवा विधायक हैं। अमेरिका से लौटे आदित्य की आयु केवल 25 साल है। वे कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं। वहीं, सातवीं बार विधायक बनने वाले बेरी से कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान सबसे उम्रदाज विधायक हैं। उनकी आयु 80 साल है। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने दावा किया था कि यह उनका आखिरी चुनाव है लेकिन इस बार भी कांग्रेस ने उनको टिकट दिया तो उन्होंने पार्टी की झोली जीत से भर दी।

जीतने वाले विधायकों में पांच विधायकों की उम्र 75 साल या इससे अधिक है। इनमें हिसार से सावित्री जिंदल की 75 साल, रादौर से भाजपा के श्याम सिंह राणा की 76 साल, गढ़ी-सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सफीदों से भाजपा के राम कुमार गौतम की 77-77 साल है। सबसे युवा विधायकों में से 4 कांग्रेस व एक भाजपा के हैं। पांचों ही पहली बार जीते हैं।

सबसे युवा पांच विधायक

  • आदित्य सुरजेवाला (कांग्रेस) 25 साल
  • विनेश फोगाट (कांग्रेस) 30 साल
  • जस्सी पेटवाड़ (कांग्रेस) 34 साल
  • निखिल मदान (भाजपा) 34 साल
  • विकास सहारण (कांग्रेस) 35 साल

सबसे अमीर दस विधायक

  • सावित्री जिंदल (निर्दलीय) 270 करोड़
  • शक्ति रानी शर्मा (भाजपा) 145 करोड़
  • श्रुति चौधरी (भाजपा) 134 करोड़
  • मनमोहन भड़ाना (भाजपा) 109 करोड़
  • विपुल गोयल (भाजपा) 101 करोड़
  • चंद्रमोहन (कांग्रेस) 80 करोड़
  • शैली चौधरी (कांग्रेस) 75 करोड़
  • प्रमोद कुमार विज (भाजपा) 72 करोड़
  • आरती राव (भाजपा) 68 करोड़
  • अनिल यादव (भाजपा) 68 करोड़

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TV actress Chahat’s house seized Tejasswi Prakash is dating Karan who is 9 …. Dhanashree’s song became a hit after divorce Know who is Ranya Rao who has been caught in gold smuggling Janhvi Kapoor ready to sizzle