सौतेली मां ने किया प्रताड़ित, पत्नी छोड़कर चली गई, इसी कुंठा में साइको किलर बना कुलदीप, एक के बाद कई को मारा

बरेली। यूपी के बरेली जिले की मीरगंज तहसील क्षेत्र में एक साल से महिलाओं में फैली दहशत शुक्रवार को खत्म हो गई। क्योंकि पुलिस ने एक व्यापक अभियान चलाकर महिलाओं के हत्यारोपी सीरियल किलर को धरदबोचा। हर कोई इस अपराधी की कहानी सुनकर स्तब्ध है। आइए आपकों बताते है यह इंसान साइको किलर कैसे बना।

शाही व शीशगढ़ क्षेत्र में महिलाओं में दहशत का पर्याय बना सीरियल किलर कुलदीप का जन्म बरेली की नवाबगंज तहसील में हुआ है। उसकी मां की मौत के बाद पहले सौतेली मां ने उसे प्रताड़ित किया इसके बाद उसकी पत्नी ने उसे इतना परेशान किया कि उसकी दिल में महिलाओं के प्रति इतनी नफरत भर गई कि वह अकेली कमजोर और बूढी महिलाओं को देखते ही बेकाबू हो जाता है और सारा गुस्सा उन पर निकाल देता था। उसे महिलाओं की हत्या करने के बाद सुकून मिलता था, इसे वह अपनी जीत समझकर ट्रॉफी के रूप में महिलाओं से जुड़ी चीजे अपने पास ले जाता था और उन चीजों को देखकर खुश होता था।

छह हत्याओं को किया स्वीकार

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि क्षेत्र में हो रही लगातार महिलाओं की हत्याओं को रोकने के लिए बरेली पुलिस ने 22 टीम लगाकर ऑपरेशन तलाश चलाया। गांव के लोगों से जानकारी जुटाकर एक शख्स के हुलिये का स्केच बनाया गया। छह अगस्त को स्केच जारी करने के बाद से आरोपी के बारे में तथ्यात्मक सूचनाएं मिलने लगीं। इसके आधार पर गुरुवार को नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज समुआ निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार किया गया। शाही थाना पुलिस ने बुझिया माइनर से बुझिया जागीर मार्ग पर मठिया किनारे से उसे संदिग्ध अवस्था में जाते वक्त गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने छह घटनाओं को करना स्वीकार किया।

मृतकों से जुड़ी चीजें मिली

पूछताछ के दौरान ही आरोपी ने हत्या की वजह बताई पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से जुलाई में की गई अनीता देवी की हत्या का वोटर आईडी कार्ड, लाल रंग की लिपिस्टिक, लाल बिंदी, घटना के समय पहने ब्लाउज का कपड़ा, आनंदपुर निवासी मृतका प्रेमवती और मृतका महमूदन का हसिया, कुल्छा की घटना में मृत धानवती का आधार कार्ड बरामद किया गया।

हत्याओं में समानता: एसएसपी

पु​लिस जांच में सामने आया कि घटना की शिकार हुई महिलाओं की हत्या में लगभग एक ही पैटर्न इस्तेमाल हुआ है। सभी हत्याएं 25किमी क्षेत्रफल में हुई है। शाही कस्बे के आसपास कई बैरियर और करीब 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। चार सिपाहियों और सटीक मुखबिरी तंत्र के दम पर हम असली कातिल तक पहुंचने में कामयाब हुए। आरोपी कुलदीप साइको है जो कई बार सामान्य तो कई बार काफी हिंसक व्यवहार करता है। उसकी सौतेली मां से नहीं बनती थी, पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई तो वह महिलाओं से नफरत करता था। अकेली महिलाओं को एकांत में देखकर जबर्दस्ती करता था, उनके विरोध पर उन्हीं की साड़ी या चुनरी से गले में गांठ लगाकर उनकी हत्या कर देता था। आरोपी ने फिलहाल छह घटनाएं करना कबूल किया है।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style