अवैध निर्माण पर सरकार की कार्रवाई जारी, अकबरनगर हुआ साफ, आज तालकटोरा में चलेगा बुलडोजर

लखनऊ। योगी सरकार किसी भी किमत पर अवैध निर्माण के साथ समझौता करने के मूड में नहीं है। राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण पर लगातार कार्रवाई जारी है। पहले अकबर नगर में हुए अवैध निर्माण को तहस —नहस किया गया अब तालकटोरा क्षेत्र में हुए अवैध निर्माण पर आज बाबा का बुलडोजर चलेगा। तालकटोरा रोड स्थित बालाजी मंदिर से हरचंदरपुर कनौरा रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क के दोनों तरफ हुए अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को अभियान चलेगा। पीडब्ल्यूडी, एलडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करेगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माणों को किसी भी स्थिति में बरकरार रहने नहीं दिया जाएगा।

अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान

तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क तक हुए अवैध निर्माण को लेकर कई शिकायतें मिलने के बाद अभियान चलाया जा रहा है। जिला उद्योग बंधु की बैठक में भी मुद्दा उठ चुका है। अधिकारियों के अनुसार पचास से ज्यादा अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं। इसके लिए जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी, एलडीए, नगर निगम और इंडस्ट्रियल सोसाइटी से जुड़े लोगों की समिति गठित की थी। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने एक साल पहले अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया था।

नोटिस मिलने के बाद भी एक भी कब्जेदार नहीं हटे। पिछले दो दिनों से इलाके में अनाउंसमेंट करवाया जा रहा था। यूपीसीडा आरएम अजय सिंह के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया में अतिक्रमण हटाने का अभियान हर माह चलता है। आम तौर पर नगर निगम कार्रवाई करता है। फिलहाल किसी ध्वस्तीकरण की जानकारी नहीं है। बता दें कि कार्रवाई के दौरान तगड़ी पुलिस व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother