आगरा में बदमाशों ने चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्याकर घर में की लूटपाट, मूक बधिर बच्ची का​ किया यह हाल

आगरा। पुलिस प्रशासन के चुनाव में व्यस्त होने के कारण बदमाश लगातार संगीन अपराधों को अंजाम दे रहे है। पर्यटन नगरी आगरा में बदमाशों ने एक चांदी कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की। एक मूक बधिर बच्ची को कमरें में बंद करके बदमाश भाग गए। यह वारदात आगरा केथाना कमला नगर के न्यू आदर्श नगर की है। रविवार रात में कारोबारी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सिटी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

नहीं लगे है सीसीटीवी कैमरे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कमला नगर क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता का बाग मुजफ्फर खां में चांदी का कारखाना है। वहीं उनका पैतृक घर भी है। कारोबारी का बेटा अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ पैतृक घर में ही रहता है। पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता है।कारोबारी अपनी पत्नी मंजू गुप्ता (65 वर्ष) और 12 साल की मूक बधिर नातिनी बिट्टू के साथ न्यू आदर्श नगर स्थित सुनील सदन के प्रथम तल के फ्लैट में रहते हैं। इस अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से में दो अन्य परिवार रहते हैं। भूतल पर डांस एकेडमी संचालित है। अपार्टमेंट घनी आबादी के बीच स्थित है। लेकिन यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।

प्रेमप्रकाश रोज रात 9 बजे तक कारखाना बंद करके घर पहुंचते हैं। रविवार की रात करीब 9 बजे घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला बाहर से लगा हुआ था। उन्होंने ताला खोलकर अंदर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।

पत्नी को आवाज लगाई मगर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद रसोई में जाकर देखा तो उनकी पत्नी मंजू देवी लहूलुहान हालत में मृत पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के निशान थे। उनके शरीर पर पहने हुए जेवर भी गायब थे। घर की अलमारियां भी खुली हुई पड़ी थीं। बिट्टू दूसरे कमरे में बंद थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

गला घोटकर हत्या

जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने मंजू देवी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद घर में लूटपाट की। जो भी जेवरात और नकदी मिली वह लूट ले गए। फ्लैट की दूसरी चाबी मंजू देवी के पास रहती थी। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद चाबी लेकर ताला लगाया और फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौैके पर पहुंचे। डीसीपी सिटी ने बताया कि बदमाशों को आते जाते किसी ने नहीं देखा है। बदमाशों के सुराग के लिए कालोनी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Janhvi Kapoor ready to sizzle Manushi Chhillar is the new face of ‘Race 4’ Benefits of eating raw garlic Launch of Rasha from Azad ठंड में सर्दी -खांसी से बचाता है संतरा