पीलीभीत : आपस में टकराकर गिरे बाइक सवार, पीछे से आए टैंकर ने कुचला, पांच लोगों की मोत

पीलीभीत। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में निसरा गांव के पास दो बाइकों के टकर होने के बाद बाइक सवार नीचे गिर गए, इसी दौरान पीछे से आए टैंकर ने सड़क पर गिरे पांच लोगों को कुचल दिया, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 21 वर्षीय आकिब निवासी ग्राम विलाई पसियापुर, साहब (25) निवासी ग्राम परेवा वैश्य, अरबाज (26) पुत्र अकील खान निवासी ग्राम परेवा वैश्य को कुचल दिया। दूसरी बाइक पर सवार ग्राम अडोली निवासी ओवैस और उनकी पत्नी 30 वर्षीय सकरा बेगम की भी हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

डंपर को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया और हाईवे जाम करने की कोशिश भी की। हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ सदर डॉक्टर प्रतीक दहिया, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक तीनों युवक ईद की नमाज पढ़ने जा रहे थे। जबकि दंपती ईद मिलने के लिए जा रहे थे। सीओ सदर ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.