छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: डिस्टलरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस खदान में गिरी, 15 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हो गया, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गठ्र, जबकि कई कर्मचारी घायल हो गए। केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस खदान में गिर गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक जताया है।

सीएम ने जताया दुख

पुलिस की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक जताया। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 15 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।

10-10 लाख मुआवजे की घोषणा

केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। सभी घायलों को एम्स, एपेक्स ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 40 लोग सवार थे। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल, टॉर्च और मोबाइल के फ्लेस से रेस्क्यू चल रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई होगी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से कहा कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रकट किया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर बेहद दुखद है। सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना! मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria