महिला दिवस पर प्रधानमंत्री का महिलाओं को तोहफा, घरेलू सिलेंडर का दाम घटाने का एलान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को गैस सिलेंडर के दाम में सौ रुपये की छूट देकर बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट देने का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’

उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां