जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जयन्ती के अवसर पर लखनऊ में कार्यक्रम का आयोजन

जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए जनता दल एस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह व अन्य

24 जनवरी 2024, लखनऊ। जन नायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष पर लखनऊ में स्थित कर्पूरी ठाकुर पार्क में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनता दल एस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह, मनोज शुक्ला, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, राजू सिंह पटेल, प्रदीप कनौजिया, संजीव मिश्र ने गोमती नगर स्थित पार्क में स्थापित जन नायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की स्मृति में हजरतगंज स्थित इंडियन काफी हाउस में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता जन जागृति अभियान के योगेंद्र उपाध्याय ने किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए जनता दल एस के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्ष व उनके विचारों एवं कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए समाज में व्याप्त असमानता व अन्याय के खिलाफ अभियान तेज करने का संकल्प लेना ही जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर पचास, साठ और सत्तर के दशक में बिहार के समाजवादी आंदोलन की पैदाइश थे। वे इसी धारा के बड़े नेता बने और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के साथ सोशलिस्ट पार्टियों के सर्वोच्च पदों पर रहे।
पूर्व विधायक सुभाष श्रीवास्तव ने कहा कि वे सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि वे अपने सादगीपूर्ण जीवन व शोषितों व वंचितों के प्रति किये गये कार्यों के कारण जननायक के नाम से विख्यात हुए।

अध्यक्षीय सम्बोधन में श्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि समाजवाद और सामाजिक न्याय उनके लिए सबसे बुनियादी मूल्य थे और
कर्पूरी ठाकुर की एक ख़ासियत थी कि उन्होंने कभी बुनियादी मूल्यों से समझौता नहीं किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुभाष श्रीवास्तव, पीपुल्स यूनिटी फोरम के संयोजक एडवोकेट वीरेंद्र त्रिपाठी, सेनानी संगठन के अध्यक्ष राजेश पांडे, राजू सिंह पटेल, ओपी तिवारी, मनोरम मिश्रा, फारवर्ड ब्लाक के उदयनाथ सिंह, सतीश श्रीवास्तव, के डी पांडे, विष्णु मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.