इल्मा ख़ान ने श्रीराम को भेजा संदेश, की विश्व शांति की कामना

229
Ilma Khan sent a message to Shri Ram, wishing for world peace.
ख़ास बात ये है कि स्कूलों के बच्चों (छात्र -छात्राओं) से भी ऐसे शुभकामना संदेश मांगे गए हैं।

लखनऊ। सैकड़ों स्कूली बच्चों की तरह इल्मा ने भी श्री राम को शुभकामना संदेश भेजा है। छात्र -छात्राओं के ये शुभकामना संदेश एक पद यात्रा द्वारा अयोध्या में राम मंदिर भेजे जा रहा हैं। राजधानी के श्याम प्रेमी ट्रस्ट की तरफ से शुभकामना संदेश पद यात्रा निकाली जानी है। ये पद यात्रा 24 अक्टूबर को लखनऊ के तमाम इलाकों से बारांबकी , रूदौली इत्यादि होते हुए तीस अक्टूबर को अयोध्या पहुंचेगी। वहां पहुंचकर आमजनों के लाखों शुभकामना संदेशों को भगवान राम के श्रीचरणों में अर्पित किया जाएगा।

कक्षा पांच की नौ वर्षीय छात्रा इल्मा ख़ान ने श्रीराम चंद्र जी को भेजे संदेश में लिखा है-
” रामलला आपको आपकी भव्य राममंदिर की बधाई-शुभकामनाएं। कामना करती हूं कि आपकी दिव्य शक्ति विश्व में शांति लाएगी। इजरायल – फलस्तीन और रूस- यूक्रेन संघर्ष समाप्त होगा। आशा करते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के द्वारा खुलने के बाद देश-दुनिया में शांति और सद्भाव के द्वारा खुल जाएंगे और राम राज की कल्पना साकार होगी। – आपकी इल्मा ख़ान

जिस तरह जन्मदिन, मदर डे, फादर डे इत्यादि पर शुभकामना संदेश/ग्रीटिंग कर्ड दिए जाने का आम रिवाज है ऐसे ही राम मंदिर निर्माण संपूर्ण होने की शुभ बेला पर प्रभु राम को आम जनता का शुभकामना संदेश अयोध्या ले जाने के उद्देश्य से इस पैदल यात्रा का आयोजन किया गया है‌। ख़ास बात ये है कि स्कूलों के बच्चों (छात्र -छात्राओं) से भी ऐसे शुभकामना संदेश मांगे गए हैं।

रामभक्ति की भावनाओं को उकेर रही छात्राएं

इस यात्रा में श्री राम के लिए मांगे गई शुभकामनाएं संदेश बच्चों की सृजनात्मक भावनाओं को ज़ाहिर कर रही हैं। बच्चों द्वारा राम लला को उनके भव्य राम मंदिर की बधाईयां देना दिलचस्प हैं। लाखों स्कूली बच्चों के कलात्मक गुण उनकी रामभक्ति की भावनाओं को उकेरते दिख रहे हैं।बहुप्रतीक्षित राम मंदिर राम लला के जन्म यानी बालकाल का एतिहासिक सत्य है इसलिए इसे बच्चों से सम्बध करने के इरादे से स्कूली छात्र-छात्राओं के हाथ से बने ग्रीटिंग कार्ड्स को शुभकामना संदेश पद यात्रा का आकर्षण बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here