नहीं मिल रहे इंडिया के सदस्यों के दिल: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सपा के कथनी करनी में अंतर

83
There may be a stampede in UP BJP, some MPs are quarreling with SP and Congress due to fear of being denied ticket.

मऊ। एनडीए यानि बीजेपी को हराने के लिए 28 दल तो साथ आ गए है, लेकिन सभी दलों के दिल नहीं आपस में नहीं मिल रहे हैं। समय -समय पर राजनीतिक पार्टियों के दिल में क्या है,यह सामने आता रहता है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय घोसाी पहुंचे और उन्होंने सपा पर निशाना साधा। अजय राय ने कहा कि सपा के कथनी और करनी में अंतर है। सपा अगर साथ देती तो हमें उत्तराखंडा के बाग्रेश्वर सीट से हार का मुंह नहीं देखना पड़ता। उनके कहने का मतलब था कि सपा का बागेश्वर में कोई अस्तित्व नहीं था, इसके बाद भी प्रत्याशी उतारा, इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

सपा पर कसा तंज

वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बड़ा दिल दिखाते हुए घोसी उपचुनाव में सपा का साथ दिया। घोसी उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली पार्टी ये भ्रम में न रहे कि उसने अपने दम पर मैदान फतह की है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बुधवार को मऊ जिला मुख्यालय पहुंचे। एक कार्यक्रम में जाने के दौरान नगर के भीटी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी पूरे मजबूती के साथ देश में जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। देश और प्रदेश की तानाशाह सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी सड़क पर है।

घोसी में दिया सहयोग

कांग्रेस के सहयोग की देन है कि घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत हुई। इसके साथ ही उन्होंने बागेश्वर सीट का भी जिक्र किया। कहा कि बागेश्वर सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी उतार कर जो इंडिया गठबंधन को दरकिनार किया। कहा कि हमारा प्रत्याशी बागेश्वर में मात्र 1600 वोटों से हारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने गठबंधन धर्म से वहीं घोसी में कांग्रेस पार्टी ने अपने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी को पूरा सहयोग दिया। नतीजा सबके सामने है।

इसे भी पढ़ेंं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here