भाजपा ने पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा को राज्यसभा के उपचुनाव में बनाया उम्मीदवार

165
BJP nominated former Deputy CM Dr. Dinesh Sharma for Rajya Sabha by-election
।डॉ. दिनेश शर्मा विधान परिषद के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उपमुख्यमंत्री रहे ​डॉ. दिनेश शर्मा को राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवार घोषित किया है। यूपी की यह सीटभाजपा सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी।डॉ. दिनेश शर्मा विधान परिषद के सदस्य हैं। उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक है।

उपचुनाव के लिए अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है। 5 सितंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 15 सितंबर 2023 को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।हरिद्वार दुबे संघ के पुराने कार्यकर्ता थे। वे भारतीय जनता पार्टी से दो बार विधायक चुने गए थे। दुबे कल्याण सिंह शासन में वित्त राज्यमंत्री भी रहे थे। 2020 में वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।

कुमार विश्वास को सीट देने के थे कयास

बता दें कि उपमुख्यमंत्री रहे डॉ.दिनेश शर्मा को पार्टी ने पिछले चुनाव में मैदान में न उतारकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी थी, उनके कार्यों को देखते हुए राजयसभा भेजा जा रहा है। इस सीट डॉ. कुमार विश्वास को उतारने की भी तैयारी चल रही थी, लेकिन यूपी की सीट लास्ट में यूपी के नेता को मिली।

इसे भी पढ़ेंं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here