आगरा: पहले महिला से तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, गर्भ ठहरने पर अस्पताल लेकर जाकर बच्चेदानी ही निकलवा दी

87
Agra: First the woman was raped by three friends, after getting pregnant, she was taken to the hospital and got the uterus removed.
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराबी है।

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक महिला के साथ दुष्कर्मियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले तीन दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसका शोषण करते रहे, इस बीच जब वह गर्भवती हो गई। तो आरोपियों ने मध्यप्रदेश के अस्पताल ले जाकर उसकी बच्चेदानी ही निकलवा दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके मुख्य आरोपी को दबोच लिया, बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराबी है। कुछ वर्ष पहले छोड़कर चला गया। वह बच्चों और परिवार का खर्च चलाने के लिए एक फैक्टरी में काम करने लगी। वहां सहकर्मी अलबतिया निवासी डोनी उर्फ दिनेश ने घनिष्ठता बढ़ा ली। दिनेश एक दिन उन्हें अपने मित्र जफरूद्दीन के घर ले गया। वहां उसका एक और साथी पंकज मौजूद था। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो खींच ली।

अश्लील वीडियो दिखाकर करने लगे ब्लैकमेल

उसके अश्लील फोटो और वीडियो ​दिखाकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगे,जब इच्छा होती जहां चाहे बुलाकर उसका शोषण करने लगे। लगातार शारीरिक शोषण से वह गर्भवती हो गई। आरोपी उसे धमकी देकर मध्य प्रदेश ले गए। वहां बच्चेदानी निकलवा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेटी के साथ भी यही करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया। अन्य की तलाश हो रही है।

इसे भी पढ़ेंं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here