​चचेरी बहन पर रखता था बुरी नजर, समझाने पर भी नहीं माना तो चाचाी कुल्हाड़ी से मारकर ली जान

80
​He used to keep an evil eye on his cousin, even after explaining, he did not agree, so the aunt killed herself with an axe.
शुक्रवार की रात को दोनों परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

चित्रकूट। सामाजिक मर्यादा बनी रहे है, इसलिए जन्म् से रिश्तों का महत्व बच्चों को बताया जाता हैं, यह वैज्ञानिक और सामाजिक दोनों स्तर पर जरूरी हैं। लेकिन कई बार लोग रिश्तों की मर्यादा को भूल जाते है। कुछ ऐसा ही हुआ चित्रकूट के मऊ थाना इलाके के बियावल गांव में। यहां एक युवक ने चचेरी बहन से प्रेम करने लगा, इससे उसकी चाचाी इतना नाराज हुई पहते तो बहुत समझाया जब नहीं माना तो कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या ही कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से महिला को कुल्हाड़ी के साथ पकड़ लिया है। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल गांव के काशीनाथ का पुरवा निवासी ननकू (22) पुत्र चंद्रभान निषाद का अपनी सगी चचेरी बहन के साथ दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

युवती की मां को नागवार था रिश्ता

युवती की मां यानी आरोपी ननकू की चाची ऊषा उर्फ गंगावती पत्नी मुन्नू निषाद रिश्ता नागवार था, इसलिए वह लगातार इसका विरोध कर रही थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात को दोनों परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान ऊषा ने कुल्हाड़ी से ननकू के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। यह देखते ही वहां खलबली मच गई और सभी अपने अपने घर में घुस गए। घायल ननकू को लेकर उसके परिजन मऊ सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय ननकू की रास्ते में मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे तो पूरी घटना की जानकारी हुई।

बेटी को करता था परेशान

पुलिस ने आरोपी चाची ऊषा को कुल्हाड़ी के साथ पकड़ लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मृतक के परिवार से तहरीर नहीं मिली है। वहीं, हत्यारोपी ऊषा ने बताया कि उसकी बेटी को लगातार उसका भतीजा ननकू परेशान करता था। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसी बात पर मारपीट हुई। शनिवार को प्रयागराज में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शाम को गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे मामले में एसपी वृंदा शुक्ला ने शाम को घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरोपी की पुत्री के साथ मृतक के कथित प्रेम संबंध बताए गए हैं। इसी बात को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here