सुहागरात के बाद भागता हुआ युवक पहुंचा थाने, उसकी बातें सुनकर पुलिस वाले हुए पानी- पानी

271
After the honeymoon, the young man reached the police station, after listening to his words, the policemen became watery
इसके बाद अपनी नई नवेली दुल्हन को खोजकर वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई।

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां एक युवक अपनी सुहागरात की अगली सुबह भागते हुए थाने पहुंचा, वहां उसने जो बताया उसे सुनकर पुलिस वाले भी पानी— पानी हो गए। दरअसल रात को पति के साथ सुहागरात मनाने वाली दुल्हन सुबह होने से पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। यह जानकर युवक को काफी झटका लगा। इसके बाद अपनी नई नवेली दुल्हन को खोजकर वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई। उसने पत्नी के प्रेमी व उसके सहयोगियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूल रूप से औरैया जिले के फंफूद थाना क्षेत्र एवं वर्तमान में टूंडला थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी 31 मार्च 2023 को हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी टूंडला स्थित मकान पर परिवार के साथ रह रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। बधाई गीत गाए जा रहे थे। लोग नवेली दुल्हन की मुंह दिखाई की रश्म के लिए घर आ-जा रहे थे।

रात में प्रेमी के साथ फरार

शनिवार सुबह युवक जब सोकर उठात तो देखा कि उसकी पत्नी कही दिखाई नहीं दी, जब उसने घर वालों से पूछा तो उन्होंने भी कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। नवेली बहू के गायब होने खबर निकली तो आसपास के लोग भी जमा हो गए। जानकारी करने पर पता चला कि बहू रात करीब डेढ़ बजे घर का दरवाजा खोलकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।परिजन ने रिश्तेदारों में, पहचान वालों में फोन करके जानकारी करना शुरू कर दिए। पता चला कि बहू रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी अपने प्रेमी अजय कुमार के साथ चली गई है। जानकारी हुई तो पीड़ित पति सीधे थाने पहुंचा। उसने अपनी पीड़ा पुलिसकर्मियों को बताई।

विवाहिता व प्रेमी के तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित ने पत्नी के प्रेमी अजय कुमार, उसके माता-पिता, भाई-बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवाहिता और उशके प्रेमी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।

इसे भी पढ़े..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here