गोरखपुर में फिरौती के लालच में बच्चे का गला दबाकर मार डाला, पुलिस ने दबोचा

82
Child strangled to death in greed for ransom in Gorakhpur, police arrested
चाकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबा दिया।

गोरखपुर। इंसान पैसों के पीछे पागल होता जा रहा हैं। वह पैसे की भूख मिटाने के लिए बच्चों की भी हत्या करने से पीछे नहीं हट रहा हैं। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के गोरखपुर में सामने आया है। यहां इंसान की शक्ल में छिपे एक भेड़िए ने पैसों के लालच में एक बच्चे का अपहरण करके हत्या कर दी।

आरोपी ने बच्चे को स्कूल से लौटते समय उसे चाकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला दबा दिया।बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।तीन बेटियों के बाद पैदा हुए आयुष की मौत की खबर​ मिलने से उसकी मां समेत पूरे परिवार का हाल बेहाल हो गया। उनके आंसू अब रुकने का नाम नहीं ले रहे है।

आरोपी को चाचा कहता ​था आयुष

हरपुर बुदहट इलाके के गोरहडीह के रहने वाले सत्यनरायण सिंह और रामसिंह आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों साथ में ही गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। सत्यनरायण सिंह ने रामसिंह की नौकरी लगवाई थी। बुधवार को सत्यनरायण सिंह ड्यूटी चले गए। लेकिन रामसिंह घर पर ही था। रामसिंह ने सत्यनरायण सिंह के बेटे के किडनैप की साजिश रच डाली। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होते ही रामसिंह सत्यनरायण के बेटे आयुष (10) के स्कूल पहुंच गया। आरोपी ने आयुष को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया। आयुष, रामसिंह को अच्छे से जानता था, इसलिए वह उसके साथ चला गया। आयुष को रामसिंह के साथ जाते हुए उसके दोस्तों ने भी देखा। इसके बाद रामसिंह उसको लेकर कटाइटिकर पुल के पास पहुंचा। वहां पर उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे नदी के किनारे फेंक दिया।

बच्चे के नहीं आने पर मां हुई परेशान

स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब आयुष देर तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां बहुत परेशान हो गई। और वह लोगों की सहायता से उसको खोजने लगी।इस बीच आयुष के साथ पढ़ने वाले दो बच्चों ने बताया कि रामसिंह उसे चॉकलेट दिलाने के लिए अपने साथ बाइक से ले गया है। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इस पर पुलिस ने रामसिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पूरी रात पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सुबह उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी बताई गई जगह से आयुष को गंभीर हालत में बरामद कर लिया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसके दम तोड़ दिया।

फिरौती वसूलने के लिए किया था अपहरण

रामसिंह ने पुलिस को बताया कि आयुष के परिवार से फिरौती वसूलने के लिए उसने उसका अपहरण किया था। जबकि, गांव वालों का कहना है कि रामसिंह बच्चे को बेचने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार पहले इस मामले में बच्चे के अपहरण का केस दर्ज किया गया था। लेकिन, अब इसमें हत्या की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here