![muradabad muskan 29 Dead body of fashion designer found hanging in Moradabad, video posted on Instagram before death](https://uphindinews.in/wp-content/uploads/2023/04/muradabad-muskan-29-696x478.jpg)
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में उभरती हुई एक फैशन डिजाइनर का शव फंदे से लटका मिला। मरने से पहले उसने इंस्टाग्राम पर अपनी वीडियो डाली थी। फैशन डिजाइनर मुस्कान होली पर मुंबई से घर आई थी। इसके बाद से वापस नहीं गई। पिता ने कहा- घर लौटने के बाद से वह काफी परेशान थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामला सिविल लाइन्स एरिया का है।
कोर्ट ने जिया खान की आत्महत्या के मामले में सूरज पंचोली बरी, जानिए क्यों नहीं मिल पाई आरोपी को सजा
सुसाइड से कुछ घंटे पहले मुस्कान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा, “आज यह मेरी आखिरी वीडियो होगी। इसके बाद शायद आप लोग मुझे कभी देख नहीं पाएंगे। लोग बोलते हैं कि लाइफ में अपनी प्रॉब्लम शेयर करो। शेयर करने से सब सही हो जाता है। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैंने दोस्तों और बहनों और घरवालों को समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन सब उल्टा मुझे समझाने लगे। ये जो आज मैं कर रही हूं। सब मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं। इसमें किसी का इन्वॉलमेंट नहीं है। तो आप प्लीज किसी को ब्लेम न करें।”
बेटी की मौत से पिता सदमे में
पिता चंद्र प्रकाश नारंग ने बताया, ”शुक्रवार सुबह 8 बजे तक बेटी अपने बेडरूम से बाहर नहीं आई। इसके बाद मैंने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उसका कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा गया तो मुस्कान का शव अंदर पंखे पर फंदे से लटक रहा था। पता नहीं क्या हुआ, जो उसने इस तरह का कदम उठा लिया? इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। कुछ ही देर में आस-पड़ोस के लोग भी जुट गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा को तोड़ा। इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतरा गया। जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
इसे भी पढ़ें….